WPL 2023: गुजरात जायंट्स और आरसीबी के बीच जीत के लिए जंग, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

WPL 2023, RCB-W vs GUJ-W playing 11: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स के लिए महिला आईपीएल का अब तक का सफर बेहद निराशाजनक रहा है।

Royal Challengers Bangalore

WPL 2023, RCB-W vs GUJ-W playing 11: महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपनी पहली जीत के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा है। यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हराकर अपने छठे मुकाबले में आरसीबी ने टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत हासिल की है। आरसीबी की कोशिश जीत के इस सिलसिले को आगे भी बरकरार रखने की होगी। दूसरी तरफ गुजरात ने भी अपने पिछले मैच में दिल्ली को हराया है। वह जीत की लय को आगे जारी रखना चाहेगी।

आरसीबी को मिली पहली जीत

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम को इस लीग की सबसे मजबूत टीम मानी जा रही थी। लेकिन टीम को अब तक खेले गए छह मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत मिली है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आरसीबी ने यूपी को पांच विकेट से हराकर लीग में पहली जीत दर्ज की। दूसरी टीमों की तुलना में आरसीबी की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। फैंस को उम्मीद होगी आरसीबी इस प्रदर्शन को आगे भी बरकरार रखें।

मंधाना से होगी बड़ी पारी की उम्मीद

पिछले मैच में यूपी वॉरियर्स की टीम 19.3 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। आरसीबी के लिए 20 साल की कनिका आहूजा और 19 साल की ऋचा घोष ने मैच विनिंग पारी खेली। कप्तान स्मृति मंधाना अपने बल्ले से अब तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल सकी हैं। लिहाजा टीम को बचे हुए मुकाबलों में उनके बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। गुजरात जायंट्स को बेथ मूनी के रूप में बड़ा झटका लगा है। उनकी गैर मौजूदगी में टीम काफी कमजोर नजर आ रही है।

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह।

गुजरात जायंट्स महिला: सबभिनेनी मेघना, हरलीन देओल, एशलेग गार्डनर, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, किम गर्थ, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, स्नेह राणा (कप्तान), तनुजा कंवर, मानसी जोशी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+