RCB vs PBKS: बेयरस्टो-लिविंगस्टोन ने कर दी चौके-छक्कों की बारिश, 14 छक्के-16 चौके लगा बनाये 209 रन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 60वां मैच ब्रॉबोर्न के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर करो या मरो के मैच में पंजाब किंग्स की टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ। आरसीबी की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने जॉनी बेयरस्टो (66) और लियाम लिविंगस्टोन की अर्धशतकीय पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंजाब किंग्स की टीम को प्लेऑफ की रेस में बरकरार रहने के लिये इस मैच में सिर्फ जीत की दरकार है, वहीं पर आरसीबी की टीम को अगर हार मिली तो उसके लिये प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जायेगी।

आरसीबी की टीम को अपना आखिरी मैच अंकतालिका में टॉप पर चल रही गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना होगा। पंजाब किंग्स की टीम ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए पावरप्ले के अंदर सिर्फ एक विकेट खोकर 83 रन जोड़ डाले और आईपीएल 2022 का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर खड़ा कर दिया।
जॉनी बेयरस्टो ने अपनी पारी के दौरान महज 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और अपने आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी लगा दी। बेयरस्टो ने 29 गेंदों में 7 छक्के और 4 चौकों के दम पर 66 रनों की पारी खेली। वहीं पर आरसीबी के लिये वनिंदु हसरंगा (15 रन दो विकेट), ग्लेन मैक्सवेल (2 ओवर, 17 रन एक विकेट) और शाहबाज अहमद (40 रन एक विकेट) ने बीच के ओवर्स में वापसी कराने की कोशिश की।
हालांकि पंजाब किंग्स के लिये दूसरे छोर पर खड़े लियाम लिविंगस्टोन ने महज 35 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों के दम पर आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक लगाया और जोश हेजलवुड और सिराज की गेंदबाजी को जमकर पीट टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। लियाम लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों का सामना कर 5 चौके और 4 छक्कों के दम पर 70 रनों की पारी खेली।
हेजलवुड ने इस मैच में 4 ओवर के स्पेल के दौरान 64 रन दिये और अपने टी20 करियर का सबसे महंगा स्पेल फेंका। उन्होंने इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2021 में 58 रनों का स्पेल फेंका था जो कि उनके करियर का सबसे महंगा ओवर रहा था। हर्षल पटेल ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाये और अपनी टीम की वापसी कराने का काम किया।
-
RCB vs SRH: आरसीबी ने पहले ही मैच में हाथों में काली पट्टी क्यों पहनी? काफी दुखद वजह आई सामने -
RCB vs SRH: आरसीबी ने हैदराबाद को बुरी तरह रौंदा, कोहली की धुआंधार बैटिंग -
Ananya Birla 2.25 करोड़ की घड़ी पहनकर पहुंचीं स्टेडियम? मैच से पहले ही छा गईं बिड़ला खानदान की लाडली -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 28 March: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH -
IPL 2026 का आगाज कल, SRH से होगा चैंपियन RCB का सामना, LIVE देखने का मिल गया धांसू जुगाड़! -
IPL 2026 में आर अश्विन का धमाकेदार कमबैक! टूर्नामेंट के लिए हो गया कमेंट्री पैनल का ऐलान, चेक करें LIST -
RCB vs SRH: 10.75 करोड़ की कीमत पाने वाले भुवनेश्वर कुमार रचेंगे इतिहास! पुरानी टीम के खिलाफ जड़ेंगे दोहरा शतक -
IPL Mei Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आईपीएल में आज का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- RCB vs SRH -
RCB vs SRH: चिन्नास्वामी में फिर मचेगा गदर! होगी चौके-छक्कों की बारिश? पिच और वेदर रिपोर्ट आई सामने -
RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच के लिए प्लेइंग-11 फाइनल! कौन होगा पहला इम्पैक्ट प्लेयर, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications