रोहित की कप्तानी छीनने पर पत्नी रितिका ने तोड़ी चुप्पी, जानें उनका क्या रिएक्शन आया
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस का कप्तान नहीं रखते हुए हार्दिक पांड्या को उनकी जगह दे दी गई है। मुंबई इंडियंस के इस फैसले के बाद फैन्स काफी भड़के हुए हैं। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के पक्ष में एक अभियान चल रहा है। रोहित को लेकर कई प्रतिक्रियाएं आई हैं।
बतौर कप्तान रोहित शर्मा सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। धोनी और रोहित की कप्तानी में उनकी टीमों ने 5-5 बार खिताब जीते हैं। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक वीडियो रिलीज किया गया। इस पर रोहित की पत्नी रितिका ने प्रतिक्रिया दी है।

चेन्नई ने अपने पोस्ट में लिखा कि भावनाओं से भरी चुनौती का एक दशक, इसके लिए आपका सम्मान है रोहित। इसके बाद पोस्ट पर रोहित शर्मा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई लेकिन उनकी पत्नी रितिका ने इसे देखते ही प्रतिक्रिया दी। रितिका ने दिल का इमोजी इस पर पोस्ट किया। रितिका भी फैन्स की तरह मायूस रही होंगी लेकिन उन्होंने चेन्नई का यह पोस्ट पसंद आया।
गौरतलब है कि गुजरात से लाकर हार्दिक पांड्या को रोहित की जगह मुंबई का कप्तान बनाया गया है। इसे लेकर फैन्स ने मुंबई इंडियंस के इन्स्टाग्राम पेज को अनफॉलो कर दिया। 5 लाख से ज्यादा लोगों ने इस पेज को छोड़ दिया और एक जोरदार विरोध दर्ज कराया।












Click it and Unblock the Notifications