8,000 से अधिक रन, 15 साल का क्रिकेट करियर, इस खिलाड़ी को लेकर रोहित भी हो गए इमोशनल

Rohit Sharma wishes Angelo Mathews: श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज अपने टेस्ट करियर का आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ गॉल में खेल रहे हैं। यह मुकाबला 17 जून से शुरू हुआ है और इसी के साथ नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र की भी शुरुआत हो रही है। मैथ्यूज के संन्यास की घोषणा के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने एक भावुक संदेश भेजा। रोहित ने एक वीडियो संदेश में दिल छू लेने वाली बात कही है।

रोहित शर्मा ने एंजेलो मैथ्यूज को लेकर कही दिल की बात (Rohit Sharma wishes Angelo Mathews)

रोहित शर्मा ने एंजेलो मैथ्यूज को लेकर कहा कि हाय एंजी, शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई। हम दोनों की भिड़ंत अंडर-19 से शुरू हुई थी और आज तक जारी रही। आपने अपने देश के लिए जो किया है, वह बहुत कम लोग कर पाते हैं। आपको और आपके परिवार को आगे के जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। रोहित शर्मा के अलावा क्रिकेट के और भी कई दिग्गज ने भी एंजेलो मैथ्यूज को शुभकामनाएं दी है।

Angelo Mathews 1

श्रीलंका के लिए 118 टेस्ट खेल चुके हैं मैथ्यूज

एंजेलो मैथ्यूज ने श्रीलंका के लिए 118 टेस्ट मैचों में 8,167 रन बनाए हैं, जो माहेला जयवर्धने और कुमार संगकारा के बाद तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। अपने आखिरी मैच में वे टीम को जीत दिलाकर इस सफर को यादगार बनाना चाहेंगे। मैथ्यूज ने कहा कि उन्होंने संन्यास इसलिए लिया क्योंकि श्रीलंका की अगली टेस्ट सीरीज अब एक साल बाद होगी। उन्होंने यह भी बताया कि वे दूसरे खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं, ताकि वे भी खुद को साबित कर सकें।

एंजेलो मैथ्यूज ने आखिर क्यों छोड़ा टेस्ट

एंजेलो मैथ्यूज ने कहा कि हमारा अगला टेस्ट मुकाबला अब एक साल बाद है, और तब तक क्या होगा कुछ कहा नहीं जा सकता। इसलिए मैंने फैसला लिया कि एक मैच खेलकर अगली टेस्ट टीम के लिए जगह छोड़ दूं। मैथ्यूज प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी इमोशनल नजर आये। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है और वह कोशिश करेगा कि नई पिच का फायदा उठाकर बड़ा स्कोर खड़ा करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+