'शर्म करो लोगों', चोटिल पंत की तस्वीरे इंटरनेट पर वायरल करने वालों पर भड़की रोहित शर्मी की पत्नी

ऋषभ पंत की घायल अवस्था में ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हो गई हैं। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने इसे बहुत असंवेदनशील मामला बताया है।

 Ritika Sajdeh

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली देहरादून हाईवे पर कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए। उनको किसी तरह से बाहर निकाला गया जिसके कुछ सेकंड बाद ही कार जलकर खाक हो गई। सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत की घटना के वीडियो और तस्वीरें वायरल होने लगी जिनमें कुछ दृश्य बहुत ही डिस्टर्बिंग थे। ऋषभ पंत के चेहरे पर खून निकलता हुआ देखा जा सकता है वह लोगों से बात भी कर रहे हैं। निश्चित तौर पर इस तरह की तस्वीरें काफी दर्दनाक भी है और इनको देखकर एक भयावह अनुभव महसूस होता है।

तस्वीरों को शेयर करने वाले लोगों को जमकर लताड़ा

तस्वीरों को शेयर करने वाले लोगों को जमकर लताड़ा

पंत की वायरल तस्वीरों में उनकी बुरी तरह चोटिल पीठ दिखाई जा रही है। एक में वह अपने माथे पर पट्टी लगाकर हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हैं। पंत की इन तस्वीरों को देखकर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका काफी निराश हैं और उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करने वाले लोगों को जमकर लताड़ा है। सोशल मीडिया पर क्या शेयर करना चाहिए क्या नहीं इसके बारे में कोई निश्चित गाइडलाइन तो भी नहीं है लेकिन शेयर करने वाले इंसान को कुछ मानवीय पहलुओं को ध्यान में जरूर रखना चाहिए और यह जिम्मेदारी उसकी खुद की बनती है।

आपको शर्म आनी चाहिए

आपको शर्म आनी चाहिए

पंत निश्चित तौर पर देश के सबसे जाने-माने क्रिकेटर को में शामिल है। उनके बारे में लोग बार-बार पढ़ना चाहते हैं। उन पर बनी खबरें दिलचस्पी पैदा करती रही हैं। लेकिन हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि दिन के अंत में ऋषभ पंत भी एक इंसान है जिनके पास एक परिवार है और यह सब तस्वीर देखने के बाद उनके करीबी लोग किस स्थिति से जूझ रहे होंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर शायद इतना नहीं सोचा जाता इसी वजह से रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने इन फोटो को शेयर करने वाले लोगों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने शुक्रवार की शाम अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- किसी की ऐसी तस्वीरें और वीडियो को शेयर करने पर आपको शर्म आनी चाहिए, जो हर्ट है और यह तय नहीं कर पा रहा है कि यह तस्वीरें आनी चाहिए या फिर नहीं। उनके भी परिवार हैं दोस्त हैं जो इन तस्वीरों से बुरी तरह प्रभावित होंगे।

कोई इंसान खून से लथपथ है चोट से परेशान है

कोई इंसान खून से लथपथ है चोट से परेशान है

रितिका की बात मानवीय पहलू पर की गई है। एक तरफ कोई इंसान खून से लथपथ है चोट से परेशान है उसको समझ नहीं आ रहा है क्या किया जाए तो दूसरी तरफ उसकी ऐसा बेचारगी स्थिति की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर उसकी इजाजत के बिना वायरल की जा रही है जबकि वह बंदा भी यह भी नहीं जानता है कि उसकी फोटो ली जानी चाहिए या फिर नहीं। ऐसी अवस्था में निश्चित तौर पर पंत की फोटो को शेयर करने से बचना चाहिए था लेकिन इन तस्वीरों ने पंत की चोट के बारे में लोगों को बहुत अवगत भी कराया है पंत की चोट की गंभीरता भी इन्ही तस्वीरों से उजागर हुई है और यह पता चला कि ये एक बहुत ही भयानक दुर्घटना थी।

Recommended Video

    Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत को बचाने वाले Driver और Conductor ने बताई पूरी कहानी | वनइंडिया हिंदी
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे, IPL भी मुश्किल

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे, IPL भी मुश्किल

    इसके बाद पंत को रुड़की के सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया फिर देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। माथे पर चोट आई है, उनके दाहिने घुटने पर चोट आई हैं। हालांकि उनकी हालत स्थिर है पर ठीक होने में कई महीने लगेंगे, मैदान पर आने में लंबा समय है। राहत की बात यह है कि पंत का ब्रेन एंड स्पाइनल कॉर्ड का एमआइआई नॉर्मल बताया गया है। इसके अलावा पंच के चेहरे पर चोटें आई हैं जिसके लिए प्लास्टिक सर्जरी भी कोई है। उनके दाहिने घुटने और टखने में लिगामेंट इंजरी की संभावना है। रिपोर्ट आ रही है कि पंत ना केवल आस्ट्रेलिया का पूरा भारत दौरा मिस करेंगे बल्कि उसके बाद होने वाले आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+