'विराट को लगा…' रंग लेकर अचनाक कोहली के पास पहुंचे रोहित, पूरी टीम को लगाया गुलाल

Rohit Sharma Virat Kohli Shubman Gill and ishan kishan play Holi video goes viral on social media

Rohit Sharma

Holi celebration 2023 Rohit Sharma And Virat Kohli: रंगों के त्योहार होली का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग एक-दूसरे के चेहरे पर रंग लगाकर त्योहार को यादगार बनाते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर होली का रंग चढ़ा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ी धूम धाम से होली को सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय टीम का होली खेलते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर खेली होली

होली का इंतजार बेसब्री से किया जाता है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जमकर होली खेली है। अहमदाबाद टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ी होली के रंगों में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। होली के मौके पर विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत पूरी टीम इंडिया और स्टॉफ ने एक-दूसरे को जमकर रंग लगाया। इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

'विराट को लगा...'

कप्तान रोहित सभी खिलाड़ियों और टीम मैनजमेंट के साथ होली खेल रहे थे। इस दौरान विराट कोहली बस में अकेले छिपकर बैठे थे। रोहित शर्मा ने गुलाल लेकर फिर का पूरा चेहरा रंग से पोत दिया। उन्होंने दूसरे खिलाड़ियों को भी विराट को रंग लगाने को कहा। रोहित शर्मा के कहते है कि बाकी खिलाड़ी भी विराट कोहली पर गुलाल लेकर टूट पड़े। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं।

ड्रेसिंग रूम में जमकर खेली होली

बस में जाने से पहले रोहित शर्मा ने ईशान किशन और सूर्य़कुमार यादव जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में भी होली खेली। बीसीसीआई ने होली सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा सभी को खूब रंग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच गुरुवार यानी कल से खेला जाएगा। भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए इस मुकाबले को जीतना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+