फैंस के लिए बुरी खबर! विराट-रोहित के लिए करना होगा और इंतजार? सामने आई बड़ी अपडेट
Rohit Sharma and Virat Kohli: भारत और बांग्लादेश के बीच अगस्त में होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज को लेकर संशय बना हुआ है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने हाल ही में बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस दौरे को लेकर अब तक अंतिम पुष्टि नहीं की है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टीम इंडिया को बांग्लादेश के दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेलने हैं।
भारत और बांग्लादेश सीरीज पर संकट के बादल (Rohit Sharma and Virat Kohli)
भारत और बांग्लादेश के बीच ये मुकाबले 17 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलने थे। वनडे मैच 17, 20 और 23 अगस्त को, जबकि टी20 मैच 26, 29 और 31 अगस्त को खेले जाने की योजना थी। यह सभी मुकाबले मीरपुर और चट्टोग्राम में आयोजित होने थे। लेकिन अब इस दौरे पर संकट के बादल मंडराते नज़र आ रहे हैं। बीसीसीआई ने यह साफ कर दिया है कि वह भारत सरकार से विचार-विमर्श के बाद ही कोई फैसला लेगा।

रोहित-कोहली का बढ़ेगा इंतजार
दरअसल, बांग्लादेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार की अनुमति ज़रूरी है। इसका सबसे बड़ा असर विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी पर पड़ सकता है। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने पिछले एक साल में टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब केवल वनडे प्रारूप में सक्रिय हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए खेला था।
आखिरी बार आईपीएल में नजर आए थे कोहली-रोहित
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद दोनों आईपीएल में खेलते हुए नजर आए। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ही दोनों ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अब फैंस की उम्मीदें अगस्त की इस सीरीज़ से जुड़ी हुई थीं, लेकिन दौरा रद्द होने की स्थिति में उनकी वापसी और भी टल सकती है। टी-20 और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद दोनों ही खिलाड़ियों के पास भारत के लिए खेलने का बेहद कम चांस ही रहता है।
बीसीबी अध्यक्ष ने सीरीज को लेकर कही ये बात
हालांकि बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम का कहना है कि उन्होंने बीसीसीआई से इस विषय पर बात की है और बातचीत सकारात्मक रही है। उन्होंने भरोसा जताया है कि यदि अगस्त में यह दौरा नहीं हो पाया तो भारत अगले उपलब्ध विंडो में बांग्लादेश का दौरा करेगा। उन्होंने बीसीसीआई की पेशेवर रवैये की भी तारीफ की। अब देखना होगा कि भारत सरकार इस दौरे को हरी झंडी देती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications