वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चुने जा सकते हैं विराट, रोहित और बुमराह समेत सभी सीनियर खिलाड़ी
नई दिल्ली, जुलाई 08। वेस्टइंडीज दौरे के लिए हाल ही में बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया का ऐलान किया था। 22 जुलाई से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया। इनमें विराट, रोहित, बुमराह और ऋषभ पंत का नाम शामिल है। इसको लेकर चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल भी खड़े हुए, लेकिन अब सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ ही पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए इन खिलाड़ियों का टीम में चयन होगा।

वनडे सीरीज के लिए धवन हैं कप्तान
न्यूज एजेंसी ANI की खबर के मुताबिक, टी20 सीरीज के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह समेत उन सभी सीनियर खिलाड़ियों की टीम में वापसी होगी, जिन्हें वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। आपको बता दें कि वनडे सीरीज के लिए जो टीम का चयन हुआ है, उसका कप्तान शिखर धवन को बनाया गया है। साथ ही रवींद्र जडेजा उस टीम के उपकप्तान होंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज 29 जुलाई से होगा। सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), संजू सैमसन, ईशान किशन, शुबमन गिल, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह












Click it and Unblock the Notifications