तिरंगा लहराते रोहित शर्मा से हुई भारी चूक! इंटरनेट पर मचा बवाल, फैंस कर रहे जमकर ट्रोल
बीते सोमवर को देशभर में 76वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए आजादी का जश्न मनाया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अधिकांश देशवासियों ने अपने घरों पर तिरंगा लहराकर इस दिन को
16 अगस्त, नई दिल्ली। बीते सोमवर को देशभर में 76वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए आजादी का जश्न मनाया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अधिकांश देशवासियों ने अपने घरों पर तिरंगा लहराकर इस दिन को सेलिब्रेट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में भी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड स्टार और क्रिकेटर्स तक ने मोदी के इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।

रोहित शर्मा से हो गई बड़ी गलती
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हाथ में तिरंगा झंडा लिए अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को लेकर उन्हें अब फैंस द्वारा ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, फैंस आरोप लगा रहे हैं कि रोहित शर्मा ने असली तिरंगा पकड़कर बधाई नहीं दी बल्कि उन्होंने तिरंगे की फोटोशॉप की गई फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
तिरंगे की तस्वीर पर फैंस उठा रहे सवाल
रोहित शर्मा की इस तस्वीर पर फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं। फैंस के मुताबिक आखिर रोहित शर्मा जैसे देश के नामी क्रिकेटर को फोटोशॉप वाली तस्वीर डालकर अपनी देशभक्ति दिखाने की क्या जरूरत पड़ गई। फैंस की मानें तो रोहित शर्मा को इस तरह अपने प्रशंसकों को धोखा नहीं देना चाहिए था। फैंस इसे तिरंगे का अपमान भी बता रहे हैं और लगातार इस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
तस्वीर शेयर कर रोहित ने कही थी यह बात
रोहित शर्मा ने तिरंगे हाथ में लिए तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। रोहित शर्मा इस तस्वीर में कुर्ता और पजामा पहने दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान भी है। लेकिन अब फैंस ने इस तस्वीर में गलतियां निकालनी शुरू कर दी है। जिस वजह से हिटमैन को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications