रोहित शर्मा ने साले की शादी के लिए पहले वनडे से लिया है ब्रेक! सोशल मीडिया पर लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
रोहित शर्मा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स का दावा है कि रोहित ने अपने साले की शादी अटैंड करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पहले वनडे से ब्रेक लिया है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को 2-1 से अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया अब 17 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत करेगी। पहला मैच शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में रहेगी, क्योंकि रोहित शर्मा इस मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे। रोहित शर्मा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पहले वनडे से ब्रेक लिया है। हालांकि उनका यह निजी कारण क्या है वो अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस बीच रोहित सोशल मीडिया पर बहुत तगड़ा वाला ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स रोहित शर्मा को खरी-खोटी सुना रहे हैं।
ब्रेक लेकर साले की शादी अटैंड कर रहे हैं रोहित!
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर यूजर्स का दावा है कि रोहित शर्मा ने अपने बहनोई (साले) की शादी के लिए पहले वनडे मैच से ब्रेक लिया है। ऐसे में टीम इंडिया जब पहले वनडे मैच के लिए तैयारियों में जुटी हुई है तो रोहित अपने साले की शादी एन्जॉय कर रहे हैं। शादी के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें रोहित भी नजर आ रहे हैं। हालांकि रोहित ने किस कारण से ब्रेक लिया है इसको लेकर बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। यूजर्स ने अब रोहित को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर्स का कहना है कि रोहित ने खेल की बजाए अपने बहनोई की शादी को प्राथमिकता दी है और इससे रोहित के फैंस खासे नाराज हैं।
मैच वाले दिन मुंबई में ही रहेंगे रोहित
जानकारी के मुताबिक, रोहित शर्मा पहले वनडे मैच के दिन यानि कि 17 मार्च को मुंबई में ही रहेंगे, लेकिन अपने साले की शादी की वजह से वो मैच नहीं खेलेगें। 17 मार्च को ही रोहित के साले कुणाल सजदेह की शादी है। शादी के सेलिब्रेशन शुरू हो गए हैं और उसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। रोहित शर्मा के बहनोई कुणाल सजदेह की शादी मेकअप आर्टिस्ट अनीशा शाह के साथ हो रही है। अनीशा ब्राइडल मेकअप स्पेशलिस्ट है। सोशल मीडिया पर उनके 24 हजार फॉलोवर हैं। उन्होंने भी शादी से पहले होने वाली रस्मों की फोटोज शेयर की हैं।












Click it and Unblock the Notifications