रोहित शर्मा ही होंगे वेस्टइंडीज दौरे पर कप्तान, पुजारा की जगह को लेकर आया यह अपडेट
Rohit Sharma will lead on West Indies tour: वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा उपलब्ध हैं। इससे पहले खबरें आई थीं कि रोहित को रेस्ट देकर किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तान बनाया जा सकता है। अगले महीने भारतीय टीम को वेस्टइंडीज दौरे पर जाकर तीनों फ़ॉर्मेट में सीरीज खेलनी है।
रोहित को लेकर आ रही अफवाहों पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने विराम लगा दिया। वह टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि कुछ अन्य खिलाड़ियों की वापसी में देरी होने की पूरी संभावना है। चोट की वजह से कुछ खिलाड़ी टीम इंडिया से फिलहाल बाहर चल रहे हैं।

इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि रोहित फिट हैं और सलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। उनको एक अच्छा ब्रेक भी मिलेगा। वर्कलोड मैनेजमेंट की भी कोई चिंता नहीं है। वह वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले हैं।
खबरें आ रही थीं कि रोहित शर्मा खराब फॉर्म की वजह से ब्रेक लेंगे। इस पर बीसीसीआई अधिकारी का कहना है कि यह बात सही है कि रोहित के आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में रन नहीं बने। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में अच्छा किया है। उन्होंने नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक जड़ा, अपनी फिटनेस का ध्यान रखा। फॉर्म के आधार पर उनकी आलोचना करना थोड़ा कठोर है।
शुभमन गिल को वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण वेस्टइंडीज टी20 में आराम दिया जा सकता है। सरफराज खान और मुकेश कुमार की टीम में एंट्री हो सकती है। ईशान किशन को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या को टेस्ट सेटअप में वापस लाने पर विचार होगा। अय्यर, केएल राहुल और बुमराह रिकवर नहीं हुए हैं, वे बाहर रहेंगे।
पुजारा का स्थान बचा रह सकता है। उमेश यादव की जगह पर सवालिया निशान है। उनकी जगह जयदेव उनादकट को खिलाया जा सकता है। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया में कुछ चीजों में बदलाव निश्चित रूप से देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications