वेस्टइंडीज टूर से मिले ब्रेक का रोहित शर्मा ने उठाया पूरा फायदा, पत्नी और बच्ची संग पार्क में की मस्ती
लंदन, जुलाई 19। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड में ही रूके हुए हैं। दोनों खिलाड़ी अपने परिवार के साथ एक ब्रेक पर हैं। मंगलवार को रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ ब्रिटेन के विंडसर में वॉटर बेस्ड थीम पार्क में एन्जॉय करते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

वेस्टइंडीज टूर से रोहित को मिला है ब्रेक
आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने टी20 और वनडे सीरीज दोनों में जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड का दौरा खत्म होने के बाद भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज के लिए रवाना हुई है, जहां 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है। वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन को कप्तान नियुक्त किया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज की शुरुआत 22 जुलाई से होगी।
टी20 सीरीज में वापसी करेंगे रोहित
वनडे सीरीज से ब्रेक के बाद रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी करेंगे। इस सीरीज की शुरुआत 29 जुलाई से होगी। इससे पहले रोहित शर्मा इंग्लैंड में ही परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टी मनाएंगे। इस दौरान विराट कोहली भी इंग्लैंड में ही रहेंगे। हालांकि विराट का ब्रेक थोड़ा लंबे चलेगा, क्योंकि विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे के बाद टी20 सीरीज से भी दूर रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications