रोहित शर्मा ने ODI रैंकिंग में बाबर आज़म को पछाड़ा, टॉप 10 में 4 भारतीय शामिल, जानें सभी खिलाड़ियों का नाम

ICC Rankings: आईसीसी ने अपनी ताजा एकदिवसीय रैंकिंग जारी की है, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने तहलका मचाने का कार्य किया है। भारत के चार बल्लेबाजों ने रैंकिंग में अपना नाम दर्ज कराया है। ख़ास बात तो यह रही कि रोहित शर्मा की रैंकिंग को फायदा हुआ है।

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच एकदिवसीय सीरीज समाप्त होने के बाद आज आईसीसी ने रैंकिंग जारी के है, इसमें बाबर आज़म को नुकसान हुआ है। हाल ही में खेले गए तीन मैचों में बाबर आज़म का बल्ला फ्लॉप रहा है, इस वजह से वह एक पायदान नीचे गिर गए हैं।

icc rankings

ICC Rankings: रोहित की छलांग

बाबर आज़म दूसरे स्थान से गिरकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित शर्मा ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। रोहित शर्मा और बाबर आज़म के बीच पांच रेटिंग पॉइंट्स का फर्क है, बाबर के पास 751 अंक हैं और रोहित शर्मा के पास 756 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

नंबर एक की कुर्सी पर शुभमन गिल बने हुए हैं। उनको हिला पाना आसान काम नहीं है। शुभमन गिल के नाम 784 रेटिंग पॉइंट्स हैं। टॉप तीन स्थानों के बाद चौथा स्थान विराट कोहली का है, कोहली अपने स्थान पर बने हुए हैं, इसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

श्रेयस अय्यर भी एकदिवसीय रैंकिंग में शामिल हैं, वह आठवें स्थान पर मौजूद हैं। टीम इंडिया का पूरा दबदबा देखने को मिला है। टॉप 10 में 4 खिलाड़ी भारत के हैं। हैरान करने वाली बात तो यह है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम से कोई खिलाड़ी टॉप दस की सूची में शामिल नहीं हैं।

ICC Rankings: कुलदीप यादव गेंदबाजी रैंकिंग में शामिल

गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर माहीश तीक्ष्णा का नाम टॉप पर शामिल है। यहां कुलदीप यादव का नाम दूसरे स्थान पर है। रविन्द्र जडेजा ने भी गेंदबाजों की रैंकिंग में अपना नाम दर्ज कराया है। वह नौवें स्थान पर हैं। शमी और सिराज दोनों कमशः 14वें और 15वे नंबर पर हैं।

ODI रैंकिंग के टॉप 10 खिलाड़ी

क्रम टीम खिलाड़ी रेटिंग पॉइंट्स
1
भारत शुभमन गिल 784
2
भारत रोहित शर्मा 756
3
पाकिस्तान बाबर आजम 751
4
भारत विराट कोहली 736
5
न्यूज़ीलैंड डेरिल मिचेल 720
6
श्रीलंका चरिथ असलंका 719
7
आयरलैंड हैरी टेक्टर 708
8
भारत श्रेयस अय्यर 704
9
अफगानिस्तान इब्राहिम जादरान 676
10
श्रीलंका कुसल मेंडिस 669
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+