रोहित शर्मा कब लेंगे वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास? हिटमैन ने फैन्स को बता दिया अपना फैसला
Rohit Sharma: टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास लेने वालों में रोहित शर्मा का नाम भी शामिल था। रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और रविन्द्र जडेजा ने भी खेल को अलविदा कहा था।
टी20 से रोहित के जाने के बाद कप्तान की जगह खाली हो गई है। हालांकि बीसीसीआई को अब नया कप्तान घोषित करना होगा। श्रीलंका दौरे के लिए नए भारतीय कप्तान की घोषणा जल्दी ही देखने को मिल सकती है। रोहित शर्मा को लेकर अब सवाल है कि वह एकदिवसीय और टेस्ट में कब तक खेलेंगे।

डलास में एक कार्यक्रम में जब रोहित शर्मा को पूछा गया कि उनका आगे का इरादा क्या है। वनडे और टेस्ट मैच कब तक खेलना है। इस पर भारतीय कप्तान ने सरल जवाब दिया। रोहित शर्मा ने इस बारे में कहा कि मैं ज्यादा लम्बे समय के लिए सोचकर चलने वाला इन्सान नहीं हूँ।
रोहित शर्मा ने कहा कि मैं ज्यादा आगे का सोचकर नहीं चलता हूँ। इसलिए आप अभी कुछ समय तक मुझे खेलते हुए देखेंगे। भारतीय कप्तान अभी 37 साल के हैं लेकिन उनके बल्ले की धार वही है और शॉट भी उसी तेजी और फुर्ती से देखने को मिलते हैं।
अपने बयान से भारतीय कप्तान ने साफ़ कर दिया कि वह अगले कुछ वर्षों तक खेलते रहेंगे। कम से कम वह दो या तीन साल तक और खेल सकते हैं। इसके बाद ही रिटायरमेंट को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं। रोहित शर्मा के अंदर अभी काफी क्रिकेट बची है और वह टीम के कप्तान भी हैं।
अगले साल पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी होनी है और रोहित शर्मा टीम के कप्तान हैं। नए कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर रोहित शर्मा काम करेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि भारतीय टीम आईसीसी के इवेंट में खेलने के लिए पाकिस्तान में जाएगी या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications