IND vs PAK: रोहित शर्मा ने न्यूयॉर्क की घटिया पिच को लेकर दिया बड़ा रिएक्शन, जानें क्या कहा

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस वार्ता में कुछ अहम बातों का जिक्र किया। रोहित शर्मा ने पिच को लेकर भी बात की। इसके अलावा उन्होंने टीम के बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

रोहित शर्मा ने ऋषभ पन्त को लेकर कहा कि आईपीएल में मैंने उनको खेलते हुए देखा था। जवाबी हमला करने का कौशल मददगार होगा। राइट-लेफ्ट कॉम्बिनेशन के लिए उनको पिछले मैच में ऊपर भेजा गया। यशस्वी को नहीं खिला सकते। ओपनरों के अलावा अन्य किसी भी बल्लेबाज की पोजीशन तय नहीं है, जब तक कि सुपर ओवर नहीं हो।

rohit sharma

खुद के गेम को लेकर रोहित ने कहा कि मैं अपना गेम जरूरत के हिसाब से संतुलित तरीके से खेलना चाहता हूँ। यहाँ की कंडीशंस काफी मायने रखती है। पिच को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि यह चुनौतियों का एक हिस्सा है। इस तरह गाबा की पिच पर हमें बॉडी पर गेंदें लगी थी। वर्ल्ड को से बड़ा कुछ नहीं है, आपको जो चोट लगे, वह कुछ नहीं है।

विराट कोहली को रोहित ने अनुभव का खजाना कहा लेकिन यह भी बोला कि मैं नहीं चाहता कि किसी एक इन्सान पर निर्भर रहा जाए, सभी को अपना योगदान देना होगा। पाकिस्तान के खिलाफ प्रेशर को लेकर रोहित ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, हम सात महीने पहले ही उनके खिलाफ वर्ल्ड कप और एशिया कप में खेले हैं।

पाकिस्तानी टीम को लेकर उन्होंने कहा कि पिछली बार वे जिम्बाब्वे से हारकर फाइनल में गए थे। किसी खास दिन आप कैसा खेलते हैं, यह मायने रखता है। वे निश्चित रूप से इसे देखेंगे कि चीजें कहाँ गलत चली गई। रोहित शर्मा ने यह भी कहा कि हमें निडर होकर खेलना है इसलिए हम आठ बल्लेबाजों के साथ खेलते हैं। आपको यहाँ कंडीशंस भी ध्यान में रखनी होती है। पिच को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि यह चुनौती है, क्यूरेटर भी असमंजस में है कि पिच का बर्ताव कैसा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+