IND Vs ENG: राजकोट में रोहित शर्मा ने बल्ले से बरपाया कहर, इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा 11वां टेस्ट शतक
India vs England, 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज, 15 फरवरी से राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ले से शानदार एक्शन देखने को मिल रहा है। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ 157 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के की मदद से अपना शतक पूरा कर लिया है।
रोहित शर्मा ने जड़ा 11वां टेस्ट शतक
रोहित शर्मा ने रेहान अहमद की गेंद पर 2 रन के साथ अपना टेस्ट शतक पूरा किया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान अपना 11वां टेस्ट शतक लगाया।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 71 गेंदों में 8 चौकों की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की, जोकि टेस्ट क्रिकेट में उनका 21वां अर्धशतक है। भारतीय टीम को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। जायसवाल 10 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। जायसवाल के बाद रोहित शर्मा का साथ देने शुभमन गिल क्रीज पर आए, लेकिन वे भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और शून्य पर अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए।

रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने संभाली टीम की कमान
टीम इंडिया को लगे दो झटकों के बाद रजत पाटीदार बल्लेबाजी करने आए, लेकिन 5 रन के निजी स्कोर पर बेन डकेट के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने रोहित शर्मा के साथ टीम की कमान संभाली। खबर लिखे जाने तक दोनों खिलाड़ियों के बीच 152 रन की मजबूत साझेदारी हो चुकी है।
भारत का स्कोर 200 रन के नजदीक
रविंद्र जडेजा 126 गेदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा 158 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 102 रन बनाकर खेल रहे हैं। खबर लिखे जाने तक भारत ने 53 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 190 रन बना लिए हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications