T20 World Cup 2024: हार्दिक की जगह रोहित शर्मा को क्यों चुना भारत का कप्तान? जय शाह ने किया बड़ा खुलासा
T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार को पुष्टि की कि रोहित शर्मा वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट का नेतृत्व करेंगे। ऐसे में लोगों के जहन में सवाल उठने लगा कि हार्दिक पांड्या को टूर्नामेंट की कप्तानी क्यों नहीं दी गई?
टखने की चोट से उबर रहे हैं हार्दिक पांड्या
दरअसल, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अभी भी पिछले साल अक्टूबर में लगी टखने की चोट से उबर रहे हैं, बोर्ड को लगता है कि रोहित को इस फॉर्मेट में कप्तान बने रहना चाहिए। शाह ने एससीए स्टेडियम का नाम बदलने के समारोह के मौके पर मीडिया से कहा कि, 'रोहित कप्तानी कर रहे थे (अतीत में अन्य फॉर्मेट में) और वह अफगानिस्तान सीरीज के लिए वापस आए, जिसका मतलब है कि हम उन्हें आगे भी जारी रखने देंगे।'

हार्दिक पांड्या होंगे भारत के उपकप्तान
शाह ने पूछा, 'हार्दिक विश्व कप में घायल हो गए तो हम और किसे कप्तानी दे सकते हैं? उन्होंने कहा कि, 'अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20I में, भारत का स्कोर 22/4 था और जिस तरह से वह (रोहित शर्मा) टीम को 212/4 तक ले गए, हम उसके बारे में ज्यादा सवाल नहीं कर सकते, है ना?' जय शाह ने कहा कि, 'हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के उपकप्तान होंगे।
शाह ने कहा कि, 'रोहित में क्षमता है, जैसा कि मैंने कहा, हमने वनडे विश्व कप में 10 मैच जीते। हमने फाइनल नहीं जीता, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। जो भी बेहतर खेलता है, वह जीतता है।'
इससे पहले एससीए स्टेडियम का नाम बदलने के समारोह के दौरान शाह ने कहा था कि, 'अहमदाबाद में 2023 (फाइनल) में, भले ही हम लगातार 10 जीत के बाद विश्व कप नहीं जीत सके, लेकिन हमने दिल जीत लिया। मैं आपसे वादा करना चाहता हूं कि 2024 (टी20) में विश्व कप) बारबाडोस में (फाइनल का स्थान), रोहित शर्मा की कप्तानी में हम भारतीय झंडा फहराएंगे।'












Click it and Unblock the Notifications