अपेक्षाएं खत्म, उम्मीदें ही बाकी हैं! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह की वापसी पर रोहित ने दी अपडेट
बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में आना था लेकिन उन्होंने खुद को बाहर कर लिया। अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम दो टेस्ट मैच में उनके वापस आने की उम्मीद की जा रही है। इस बारे में रोहित ने बड़ी अपडेट भी दी है।

जसप्रीत बुमराह जिस तरह से एक्शन से बाहर चल रहे हैं उसको देखते हुए उन्हें सीधे टेस्ट मैच में उतारना कोई नहीं चाहेगा लेकिन हालात ऐसे हैं कि बुमराह आते हैं तो उनके लिए टेस्ट मंच ही सजा मिलेगा। बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शामिल होने के बाद खुद को बाहर करा लिया। बताया गया कि उनको अभी से खिलाना जोखिम भरा होगा। इसके बाद वे न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों सफेद गेंद सीरीज से बाहर हो गए और फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो टेस्ट मैचों से भी बाहर हैं। लेकिन भारत के कप्तान रोहित शर्मा को उम्मीद है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया की नंबर एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट में वापसी करेंगे।

बुमराह और अनिश्चितता दोनों साथ-साथ चलती हैं
29 वर्षीय जसप्रीत ने पीठ की चोट के कारण पिछले साल सितंबर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। हाल ही में वे जैसे नेशनल क्रिकेट अकादमी नेट्स पर गेंदबाजी करने के लिए लौटे हैं, उससे वापसी की उम्मीदें तो बढ़ीं हैं।
लेकिन बुमराह और अनिश्चितता दोनों साथ-साथ चलती हैं। रोहित ने भी मंगलवार को कहा "बुमराह के बारे में, मैं इस समय निश्चित नहीं हूं। पहले दो टेस्ट मैच, निश्चित रूप से, वह उपलब्ध नहीं होने जा रहे हैं। मैं अपेक्षा तो नहीं करता पर उम्मीद कर रहा हूं कि वह बाकी के टेस्ट खेलेंगे खेलेंगे। हम उसके साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहते क्योंकि पीठ की चोटें हमेशा नाजुक होती हैं। हमारे पास इसके बाद भी काफी क्रिकेट है।"

मेडिकल टीम बुमराह को उतना समय देगी जितना वो चाहेंगे
न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद रोहित ने कहा, "हम एनसीए में फिजियो और डॉक्टरों के साथ लगातार संपर्क में हैं। हम मॉनिटर करेंगे। मेडिकल टीम बुमराह को उतना समय देगी जितना वो चाहेंगे।"
बता दें इंग्लैंड दौरे के बाद बुमराह की पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रेक्चर हो गया था और वह पिछले साल एशिया कप से बाहर हो गए थे। उनका एक्शन इसके पीछे सबसे बड़ा विलेन बताया जाता है क्योंकि उनका रन अप ज्यादा तेज नहीं है और बुमराह अंतिम समय में गति निकालने के लिए कमर को काफी बैंड कर लेते हैं।

फ्लैगशिप टेस्ट सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टीम इंडिया के लिए फ्लैगशिप टेस्ट सीरीज कही जा सकती है। ऑस्ट्रेलिया के लिए भी ये एशेज के बाद दूसरे स्थान पर आती है और ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2022-23 का भी हिस्सा है। कुल मिलाकर बहुत बड़ी ये सीरीज है जो 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होगी।
भारत ने शुरुआती दो टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की है। आखिरी दो टेस्ट मार्च के पहले दो हफ्तों में होने वाले हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications