रोहित शर्मा बोले- मैं उसे लंबे समय से जानता हूं, उसकी ताकत को भी जानता हूं

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच गुरुवार (24 फरवरी) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने 62 रन से मुकाबला जीत लिया। यह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत की लगातार 10वीं जीत भी रही। साथ ही जीत के सूत्रधार थे ईशान किशन, जिन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से भी नवाजा गया। किशन ने 56 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। जीत दर्ज करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन की जमकर प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें- BCCI ने किया ऐलान, इस तारीख को शुरू होगा IPL 2022, माैजूद रहेंगे दर्शक

दिया ये बयान

दिया ये बयान

रोहित ने कहा, ''मैं ईशान को लंबे समय से जानता हूं। मैं उसकी मानसिकता जानता हूं। मैं उसकी ताकत को भी जानता हूं। यह उस तरह का खेल पाने के बारे में था जैसा आज उसके पास था। दूसरे छोर से उसे ऐसे खेलते देखना सुख मिलने जैसा था। उन्होंने जिस तरह से पारी का निर्माण किया वह बहुत अच्छा था, जो आमतौर पर उनके लिए एक चुनौती होती है।''

जडेजा की वापसी पर हैं खुश

जडेजा की वापसी पर हैं खुश

इसके अलावा लंबे समय बाद रविंद्र जडेजा भी नजर आए, जिनकी वापसी देख रोहित खुश नजर आए। खास बात यह रही कि जडेजा को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए भी उतारा गया था, लेकिन उन्होंने 4 गेंदों में नाबाद 3 रन बनाए। रोहित ने कहा, ''हम जडेजा की वापसी से बेहद खुश हैं। हम चाहते हैं कि वे ज्यादा सहयोद दें। इसलिए हमने उसे ऊपर आकर बल्लेबाजी करने को कहा। आप देखेंगे कि वह उन मैचों में अधिक से अधिक निख रहे हैं जो वह भारत के लिए खेलते हैं। मैं चाहता हूं कि वह इस क्रम में और बल्लेबाजी करें। वह बहुत बेहतर बल्लेबाज है, इसलिए हम कोशिश करेंगे और देखेंगे कि क्या हम आगे जाकर उन्हें बढ़ावा दे सकते हैं। सफेद गेंद के क्रिकेट में हम उसके साथ जो हासिल करना चाहते हैं, उसे लेकर हम बहुत स्पष्ट हैं।''

कैच छूटने पर हैं नाराज

कैच छूटने पर हैं नाराज

वहीं रोहित ने 32 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली। रोहित कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी चमक रहे हैं। अपनी पारी को लेकर रोहित ने कहा, ''मुझे बड़े मैदानों पर खेलना पसंद है, क्योंकि तभी आपकी परीक्षा बल्लेबाज के रूप में होगी। यहां आपको थोड़ी बल्लेबाजी का भी इस्तेमाल करना है। कोलकाता में आपको बस गेंद को टाइम करने की जरूरत थी।'' वहीं भारतीय टीम ने इस मैच में तीन कैच छोड़े, जिसने जरूर कप्तान को थोड़ा निराश किया। कैच छूटने पर रोहित ने कहा, ''यह लगातार हो रहा है। हम आसान कैच छोड़ रहे हैं। हमारे फील्डिंग कोच को कुछ काम करना है। ऑस्ट्रेलिया आओ, हम एक शानदार फील्डर पक्ष बनना चाहते हैं।''

ऐसा रहा मैच

ऐसा रहा मैच

मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 199 रन पर 2 विकेट गंवाए और श्रीलंका को 200 रन की बड़ी चुनौती दी। फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना पाई। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बल्लेबाज चरिथ असलांका ने बनाए, जिन्होंने 47 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 51 रन बनाए। वहीं चरिता के अलावा केवल दुष्मंत चमीरा (24) और चमिका करुणारत्ने (21) ही 20 रन का आंकड़ा पार कर पाईं। अन्य बल्लेबाज कोई कमाल नहीं कर सके। अब दोनों के बीच अगला मैच 26 फरवरी को हिमाचल के धर्मशाला स्टेडियम में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+