रोहित शर्मा की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड के स्टार ने छीन लिया ODI रैंकिंग में नंबर 1 का ताज
ICC Rankings: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा की एकदिवसीय रैंकिंग में तेजी से उछाल देखने को मिला था। इसके बाद वह कुछ समय तक टॉप पर रहे और आज फिर से नीचे आ गए हैं। रोहित शर्मा की बादशाहत कुछ ही दिनों तक रही।
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने रोहित को पोजीशन से हटा दिया है। हालांकि रेटिंग पॉइंट्स में कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। महज एक ही अंक से रोहित शर्मा पीछे रह गए हैं। रोहित शर्मा के अलावा अन्य किसी भारतीय खिलाड़ी को बल्लेबाजों की रैंकिंग में नुकसान नहीं हुआ है।

रोहित शर्मा का टॉप स्थान गया
रोहित शर्मा से आगे अब न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल का नाम शामिल है। मिचेल पहले स्थान पर हैं और उनके 782 रेटिंग पॉइंट्स हैं। उनके बड़ा रोहित शर्मा के नाम 781 रेटिंग अंक हैं। रोहित शर्मा को सिडनी वनडे में सैकड़ा जमाने के बाद नंबर एक की रैंकिंग मिली थी।
विराट कोहली पांचवें स्थान पर हैं और श्रेयस अय्यर को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह अब आठवें नम्बर पर आ गए हैं। टॉप दस में ये तीन ही भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। उधर गेंदबाजों की रैंकिंग में कुलदीप यादव का छठा स्थान है। पाकिस्तान के अबरार अहमद को शानदार उछाल मिला है।
पाकिस्तानी गेंदबाज की बड़ी छलांग
अबरार ने ग्यारह स्थानों की छलांग लगाते हुए टॉप दस में जगह बना ली। वह अब नौवें स्थान पर आ गए हैं। उनके अलावा अन्य किसी खिलाड़ी को गेंदबाजी रैंकिंग में कोई फायदा नहीं हुआ है। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी एक स्थान नीछे गिरकर दसवें स्थान पर आ गए हैं।
एकदिवसीय क्रिकेट में ऑल राउंडरों की रैंकिंग में अक्षर पटेल को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है, वह अब नौवें स्थान पर आ गए हैं। श्रीलंका के वनिंदु हसारंगा को दो स्थानों का फायदा हुआ है। उनका आठवां स्थान है। एक स्थान उछाल के साथ रवीन्द्र जडेजा ग्यारहवें स्थान पर आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications