'किसका? तेरे से?' कार में हल्का डेंट क्या लगा, रोहित शर्मा ने छोटे भाई की ऑन द स्पॉट क्लास लगा दी! VIDEO

शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में एक यादगार मौका था, जब भारत के कप्तान और क्रिकेट के 'हिटमैन' रोहित शर्मा के नाम पर स्टैंड का आधिकारिक तौर पर अनवील किया गया। यह भावुक इवेंट हर क्रिकेट प्रेमी के दिल को छू गया। लेकिन इसी खास दिन एक वायरल वीडियो ने माहौल को हल्का-फुल्का और मनोरंजक बना दिया।

मैदान पर बॉलर्स की बखिया उधेड़ने वाले रोहित शर्मा का घर में बड़े भाई का रोल और भी दिलचस्प है! वानखेड़े स्टेडियम में अपने नाम का स्टैंड मिलने के कुछ ही घंटों बाद, रोहित शर्मा ने अपने छोटे भाई विशाल शर्मा को ऐसा झाड़ दिया कि पूरा सोशल मीडिया ठहाकों से गूंज उठा। वजह? कार का एक छोटा-सा डेंट! लेकिन फिर जो बातचीत हुई, उसने सबको मुस्कुराने का मौका दे दिया।

Rohit Sharma

'ये क्या है?' - रोहित का पूछना और फैंस का हंस पड़ना
दरअसल, एक वायरल वीडियो में रोहित शर्मा अपने छोटे भाई विशाल से पूछते हैं, 'ये क्या है?' विशाल थोड़ा घबरा कर बोले, रिवर्स... इतना सुनते ही रोहित का जवाब आया- किसका? तेरे से? बस, इतना काफी था फैंस को ठहाके लगाने के लिए।

कार में डेंट, भाई को टेंशन
बताया जा रहा है कि विशाल से कार पार्क करते हुए एक हल्का-सा डेंट लग गया था। रोहित, जो कारों के बड़े दीवाने हैं, उन्होंने तुरंत वो नोटिस कर लिया और भाई से पूरा हिसाब-किताब मांगा- लेकिन अपने ही अंदाज में। डांट भी ऐसी कि लगे प्यार से लपेट कर दी गई हो!

मैदान में लेजेंड, घर में बड़ा भाई
इससे पहले रोहित ने वानखेड़े स्टेडियम में कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन मेरे नाम का स्टैंड यहां होगा।' इस दौरान उनकी फैमिली- पत्नी रितिका, मम्मी-पापा और भाई विशाल- सब वहीं मौजूद थे। और अब यही दिन, भाई की क्लास की वजह से और भी यादगार बन गया!

फैंस बोले- ये रोहित का असली फॉर्म है
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स बोले- भाई हो तो रोहित जैसा- डांटे भी तो कॉमिक टाइमिंग के साथ' कुछ बोले कि, बॉस! ये नहीं देखा तो क्या देखा!' एक अन्य यूजर ने कहा कि, 'आदमी कितना भी बड़ा हो पर कार का डेंट सीधा दिल पर लगता है। एक अन्य ने मजाक में कहा कि, रोहित भाई आपसे सिर्फ डेढ़ साल छोटा है जाने दो।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+