Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rohit Sharma के रिटायरमेंट की डेट हुई कंफर्म, कब खेलेंगे आखिरी मैच? हो गया सबसे बड़ा खुलासा

Rohit Sharma Retirement: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सबसे अधिक रन बनाए थे। पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद रोहित शर्मा ने शानदार वापसी करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया। सात महीने बाद भारतीय टीम में लौटे रोहित ने दिखाया कि उनमें अभी भी देश के लिए बड़ा योगदान देने का दमखम बाकी है।

सीरीज में रोहित शर्मा ने बनाए कुल 202 रन (Rohit Sharma Retirement)

पहले मैच में सिर्फ 8 रन पर आउट होने के बाद रोहित ने अगले दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे वनडे में उन्होंने धैर्यपूर्ण 73 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, और तीसरे और फ़ाइनल वनडे में तो वह अपने पुराने रंग में नजर आए। उन्होंने धमाकेदार 121 रन बनाए और यह उनका 33वां वनडे शतक था। सीरीज में कुल 202 रन बनाकर, रोहित शर्मा ने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज़' का खिताब भी अपने नाम किया।

Rohit Sharma 1

आखिरी मैच में बनाए नाबाद 121 रन

रोहित का यह शतक तब आया जब भारत को इसकी सबसे ज़्यादा जरूरत थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए थे, जिसमें युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पूरी जिम्मेदारी संभाली। रोहित 121 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि विराट कोहली भी पहले दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद शानदार 74 रन बनाकर फ़ॉर्म में लौटे।

बचपन के कोच दिनेश लाड ने खोला राज

रोहित-कोहली की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की अटूट साझेदारी की और भारत को 9 विकेट से शानदार जीत दिलाई। रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने उनके संन्यास की योजना के बारे में बड़ा खुलासा किया। दिनेश लाड ने कहा कि रोहित की शानदार वापसी ने उन आलोचकों को चुप करा दिया है जो उनके फ़ॉर्म पर सवाल उठा रहे थे।

कब लेंगे रोहित शर्मा संन्यास?

लाड ने बताया कि रोहित शर्मा ने अभी तक संन्यास क्यों नहीं लिया है, इसका राज उनका आत्मविश्वास है। उन्होंने कहा कि रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं और उसके बाद ही संन्यास लेंगे। वह उसी की तैयारी कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने खुद भी पुष्टि की है कि यह ऑस्ट्रेलिया में उनका आख़िरी मैच था। ऐसे में माना जा सकता है कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 के बाद रोहित शर्मा संन्यास ले लेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+