लंदन में मौज, टीम इंडिया से दूरी! रोहित तैयार लेकिन कोहली नहीं भारत 'A' से खेलने के इच्छुक?
चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। दोनों ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। अब एक बार फिर से इनकी वापसी की बातें हो रही है क्योंकि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में खेलना है।
इससे पहले सलेक्टर्स चाहते हैं कि रोहित और कोहली ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ खेले। इस बारे में दोनों से बात होने की खबर भी सामने आई है। रेव स्पोर्ट्स ने अपनी एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है कि अजित अगरकर ने रोहित और कोहली से बात की है।

रिपोर्ट में बताया गया कि कोहली इस मामले पर चुप है और बोर्ड से कोई उचित बात नहीं हो पाई। इसका मतलब है कि वह भारत 'A' के लिए खेलने के इच्छुक नहीं हैं। शायद वह सीधा मुख्य सीरीज में मैदान पर उतरने के लिए तैयार होंगे। वहीं रोहित शर्मा सीरीज में खेल सकते हैं। भारत 'A' की यह सीरीज 30 सितंबर से शुरू हो रही है।
कोहली से कम्यूनिकेशन गैप
विराट कोहली लंदन में है और उनका बोर्ड से कोई उचित संवाद नहीं होना भी बताया गया है। इसी वजह से फिटनेस टेस्ट भी उनका वहां किया गया था। अन्य सभी प्लेयर्स बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट देने के लिए आए थे लेकिन कोहली के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ लंदन में बस गए हैं। सिर्फ खेलने के लिए कोहली भारत आते हैं और वापस लौट जाते हैं। आरसीबी की जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ हुई थी और कोहली इसके बाद लंदन चले गए थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कब है सीरीज
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, वहां तीन मुकाबले खेले जाएंगे। रोहित शर्मा इसकी तैयारी करने के लिए बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में हैं, कोहली बाहर हैं और उनके आने की कोई खबर भी नहीं है। इसी तरह रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने पर कोहली की जमकर आलोचना हुई थी, तब वह खेले थे।












Click it and Unblock the Notifications