'वीजा ऑफिस में..,' इंग्लैंड के स्पिनर के स्वदेश लौटने पर रोहित ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, वापसी पर कही ये बात

India vs England Test Series: टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 25 से 29 जनवरी तक हैदराबाद में खेला जाएगा। मैच से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है क्योंकि सीरीज से पहले अपने वीजा मुद्दों को सुलझाने के लिए इंग्लैंड के स्पिनर के स्वदेश लौटना पड़ा है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शोएब बशीर के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। रोहित ने शोएब बशीर की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति को स्वीकार किया, लेकिन ये भी स्पष्ट कर दिया कि वीजा कार्यालय संचालन पर उनका कोई कंट्रोल नहीं है।

Rohit Sharma

विजा नहीं मिलने पर लौटना पड़ा घर
पाकिस्तानी मूल के इंग्लैंड के 20 वर्षीय क्रिकेटर शोएब बशीर को अनसुलझे वीजा मुद्दों के कारण अबू धाबी में टीम के प्रशिक्षण शिविर से घर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसने उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारत में टीम में शामिल होने से रोक दिया है।

रोहित शर्मा ने जताई क्रिकेटर की वापसी की उम्मीद
रोहित शर्मा ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ' वह ( शोएब बशीर) पहली बार यहां आ रहा है। वैसे, मैं वीजा दफ्तर में बैठकर फैसले नहीं लेता लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह टेस्ट सीरीज खेल सकेगा।' उन्होंने कहा, 'बतौर कप्तान मुझे हताशा हो रही है। हमने दिसंबर में ही टीम का ऐलान कर दिया था और अब बशीर को वीजा नहीं मिला। इन हालात का सामना करने वाला वह पहला क्रिकेटर नहीं है। मैने कई खिलाड़ियों के साथ खेला है जिन्हें ऐसे हालात का सामना करना पड़ा है।'

भारतीय कप्तान ने उम्मीद जताई कि शोएब बशीर को जल्द ही अपना वीजा मिल जाएगा और मुद्दे सुलझ जाने पर उन्हें भारत में टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने स्थिति पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि वह नहीं चाहते थे कि इंग्लैंड टेस्ट टीम के साथ शोएब बशीर का पहला अनुभव इस तरह का हो, खासकर उनकी युवावस्था को देखते हुए।

छह प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं शोएब बशीर
पहले टेस्ट से पहले बोलते हुए स्टोक्स ने कहा कि वह बशीर के लिए निराश हैं, उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने दिसंबर के मध्य में भारत सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की थी। बशीर ने सिर्फ छह प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10 विकेट लिए हैं।

स्टोक्स ने कहा कि, 'कप्तान के रूप में मुझे यह विशेष रूप से निराशाजनक लगता है। हमने दिसंबर के मध्य में उस टीम की घोषणा की थी, मैं उसके लिए और अधिक निराश हूं।' मैं नहीं चाहता था कि इस तरह की स्थिति से उसे इंग्लैंड टेस्ट टीम में होने का पहला अनुभव मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+