IND vs HK: सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी से गदगद हुए रोहित शर्मा, तारीफ करते नहीं थक रहे

हांगकांग के खिलाफ मिली 40 रनों की जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बेहद खुश नजर आए। रोहित शर्मा ने मैच के बाद कई बातों का जिक्र किया।

नई दिल्ली, 31 अगस्त। हांगकांग के खिलाफ मिली 40 रनों की जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बेहद खुश नजर आए। रोहित शर्मा ने मैच के बाद कई बातों का जिक्र किया। रोहित शर्मा ने मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव की जमकर प्रशंसा की। रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए उनकी बल्लेबाजी को दूसरों से काफी अलग बताया।

सूर्यकुमार को देखना रहा दिलचस्प

सूर्यकुमार को देखना रहा दिलचस्प

रोहित शर्मा ने कहा कि आज सूर्यकुमार को देखना दिलचस्प रहा। वह इस फॉर्मेट को काफी पसंद करते हैं। उनके पास अलग-अलग तरह के शॉट्स की भरमार है। जब से वह टी-20 टीम का हिस्सा बने हैं तब से उनकी बल्लेबाजी पहले से और बेहतर हुई है। वह अपनी बल्लेबाजी पर काफी मेहनत करते हैं, जो कि हमें मैदान पर साफतौर पर दिखाई पड़ता है।

निडर बल्लेबाज हैं सूर्यकुमार यादव

निडर बल्लेबाज हैं सूर्यकुमार यादव

रोहित शर्मा ने कहा कि हमने शुरुआत में काफी अच्छी बल्लेबाजी की, काफी अच्छा स्कोर बनाया। बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी भी बढ़िया हुई। लेकिन हम गेंद से थोड़ा बेहतर कर सकते थे। आज सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह की पारी खेली, उसके लिए शब्द कम होंगे। हमने उसके साथ बार-बार ऐसा देखा है। वह मैदान पर आते ही निडर होकर बल्लेबाजी करते हैं जो कि इस फॉर्मेट के लिए जरूरी है।

रोहित शर्मा ने कही यह बात

रोहित शर्मा ने कही यह बात

आज उन्होंने जो कुछ शॉट खेले, उनमें से कुछ को क्रिकेट की किताबों में भी कहीं नहीं लिखा गया है। देख कर बहुत अच्छा लगा। शॉट चयन भी महत्वपूर्ण था। हम जानते हैं कि वह पूरे मैदान में खेल सकता है। हमारी कोशिश आने वाले दिनों में युवा खिलाड़ियों को और मौके देना है। ज्यादातर खिलाड़ी मौके का फायदा उठाने के लिए तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी के लिए भी तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+