Shreyas Iyer को कप्तान बनते ही मिला रोहित शर्मा का गुरुमंत्र! हिटमैन ने सरेआम कही दिल की बात?

Rohit Sharma on Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम में टी-20 कप्तानी के बड़े बदलाव के बीच पूर्व वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर का खुलकर समर्थन किया है। सेलेक्टर्स द्वारा सूर्यकुमार यादव को ड्रॉप कर श्रेयस अय्यर को टी20 फॉर्मेट की कमान सौंपे जाने के फैसले पर रोहित ने कहा कि अय्यर इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टी20 मुंबई लीग के कार्यक्रम के दौरान रोहित ने मुंबई स्कूल ऑफ क्रिकेट के संस्कारों और जुझारूपन का हवाला देते हुए श्रेयस की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया।

'कप्तान का पद और लोगों का सम्मान कमाना पड़ता है' (Rohit Sharma on Shreyas Iyer)

साल 2024 में भारत को दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट के संघर्ष बताया। उन्होंने कहा कि मुंबई के लिए खेलना और इस शहर का प्रतिनिधित्व करना आपको बहुत कुछ सिखाता है। हमसे पहले जिन्होंने भी भारत या मुंबई की कप्तानी की है, वे आपको यही बताएंगे कि यहां कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। आपको हर चीज के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है।

Shreyas Iyer 1

रोहित ने अय्यर पर जताया भरोसा

रोहित ने आगे कहा कि कप्तानी भी एक ऐसा पद है जिसे आपको कमाना पड़ता है, और सबसे जरूरी है अपने आस-पास के लोगों का सम्मान हासिल करना। श्रेयस ने पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए जिस तरह कप्तानी की है। खासकर 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को चैंपियन बनाना और 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में ले जाना। यह उन्हें शानदार अनुभव देता है। मुझे पूरा यकीन है कि वे इस भूमिका में सफल रहेंगे।

लगातार तीन मुंबईकर बने भारत के टी20 कप्तान: सूर्या

अपनी कप्तानी में इसी साल मार्च में भारत को तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी जाने और टीम से ड्रॉप होने के बावजूद बेहद खेल भावना दिखाई। कप्तानी से हटाए जाने के बाद पहली बार बोलते हुए सूर्या ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व का पल है कि लगातार तीन मुंबई के खिलाड़ियों (रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और अब श्रेयस अय्यर) ने टी20 में भारत का नेतृत्व किया है। हमें इस बात का जश्न मनाना चाहिए। मैं श्रेयस के लिए बेहद खुश हूं।

रोहित शर्मा ने भी सूर्यकुमार के जुझारूपन की तारीफ करते हुए कहा कि सूर्या को भी जीवन में कुछ आसानी से नहीं मिला। उन्होंने 30-31 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया, जिसका मतलब है कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी और मौके को दोनों हाथों से लपका। रोहित शर्मा ने टी20 मुंबई लीग के चौथे सीजन और पहली बार शुरू हुई तीन टीमों की महिला लीग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर जो प्रतिभा देखने को मिल रही है वह अविश्वसनीय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+