Rohit Sharma Net Worth: बेशुमार दौलत के मालिक हैं रोहित शर्मा, कप्तानी छीनने के बाद भी कम नहीं होगी बादशाहत!
Rohit Sharma Net Worth: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक रोहित शर्मा को बड़ा झटका लगा है। अपनी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले रोहित शर्मा से अचानक ही वनडे की कप्तानी छीन ली गई है। रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में बतौर खिलाड़ी जगह दी गई है। रोहित शर्मा की जगह अब युवा खिलाड़ी शुभमन गिल वनडे टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।
रोहित शर्मा के पास है कितना पैसा (Rohit Sharma Net Worth)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा की कुल संपत्ति 214 करोड़ से 230 करोड रुपये के बीच होने का अनुमान है। रोहित शर्मा क्रिकेट के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट और अपनी इनवेसमेंट के जरिए भी पैसा कमाते हैं। भले ही भारतीय टीम के लिए अब वह कप्तानी नहीं करेंगे। लेकिन बतौर खिलाड़ी उनकी कोशिश टीम के लिए 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को जीतना होगा।

रोहित ऐसे करते हैं कमाई
विराट कोहली की तरह रोहित शर्मा भी BCCI के A+ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हैं, जिसके तहत उन्हें सालाना 7 करोड़ का वेतन मिलता है। डेक्कन चार्जर्स से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने के बाद रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया। मुंबई इंडियंस के साथ उनका मौजूदा डील 16.3 करोड़ प्रति सीजन का है। अपने करियर के दौरान रोहित ने आईपीएल से अच्छी खासी कमाई की है।
ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है जमकर पैसा
रोहित 25 से अधिक ब्रांडों का प्रचार करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वह प्रति एंडोर्समेंट डील के लिए 3.5 करोड़ से 7 करोड़ तक चार्ज करते हैं, जो उन्हें भारत के शीर्ष कमाई करने वाले एथलीटों में से एक बनाता है। इसके अलावा रोहित ने रियल एस्टेट और स्टार्टअप्स में भी निवेश किया है। उनके पास मुंबई में 30 करोड़ का एक लग्जरी अपार्टमेंट, कई महंगी कारें और क्रिकेट प्रशिक्षण प्लेटफॉर्म 'क्रिककिंगडम' में हिस्सेदारी है।
हिटमैन का रहा है दमदार रिकॉर्ड्स
रोहित शर्मा को फैंस और क्रिकेट दिग्गजों से जो सम्मान मिला है, वह उनकी ऑन-फील्ड उपलब्धियों के कारण है। कप्तान के रूप में रोहित शर्मा ने भारत को दो ICC ट्रॉफियां दिलाई हैं। उन्होंने पहले 2024 T20 विश्व कप जीता और फिर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अलावा वह एक बार मेन इन ब्लू को विश्व कप फाइनल तक भी ले गए थे, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें हराया था।












Click it and Unblock the Notifications