रोहित शर्मा की मां ने हिटमैन को देखते ही लगा लिया गले, चूमने लगीं माथा, वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Rohit Sharma Mother Video Viral: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी के साथ अपने देश लौट चुके हैं। रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। रोहित शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान कई बातों का जिक्र किया गया। रोहित शर्मा ने बताया कि यह ट्रॉफी उनके लिए कितना मायने रखती है।

रोहित देख खुशी से झूम उठीं मां

पीएम मोदी से बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि वह इस ट्रॉफी का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी इस ट्रॉफी के लिए काफी मेहनत की है। जब हमें कामयाबी मिली तो अब सब बेहद खुश हैं। भारतीय टीम को चैंपियन बनाकर वापस अपने घर लौटे रोहित शर्मा को देखकर उनकी मां भी खुशी से झूम उठीं।

Rohit Sharma 1

रोहित को मां ने लगाया गले

दरअसल, वानखेड़े स्टेडियम में स्पेशल सेरेमनी के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने माता-पिता से लंबे समय के बाद मिले। इस दौरान उनकी मां बेहद भावुक नजर आई। रोहित शर्मा जब अपनी मां से मिले तो यह उनके लिए काफी भावुक कर देने वाला पल था। वहीं हिटमैन को देखते ही रोहित शर्मा की मां ने उन्हें गले से लगा लिया।

रोहित की मां ने कही दिल जीतने वाली बात

रोहित शर्मा की मां ने पहले रोहित को गले लगाया फिर उनके माथा को चूमने लगी। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे उनकी मां पहले उनके दोनों गालों को चूमती है। इसके बाद उनके माथे को चूमती है। बेटे की कामयाबी पर उनकी मां ने कहा उसे जो प्यार मिल रहा है वह उसकी कड़ी मेहनत और लगन की वजह से है। मैं आज सबसे खुश मां हूं।

डॉक्टर से मिलने नहीं गई

इस दौरान रोहित शर्मा की मां ने एक बड़ा खुलासा भी किया। उन्होंने कहा कि मैं कुछ दिनों से अच्छा महसूस नहीं कर रही थी और डॉक्टर से मिलने का समय लिया था। लेकिन फिर भी मैं इस कार्यक्रम में आई और डॉक्टर का अपॉइंटमेंट कैंसिल कर दिया। रोहित शर्मा की मां ने बताया कि उनके लिए यह पल सबसे अहम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+