'आखिरी बार सिडनी से जा रहा हूं,' रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में कभी नहीं खेलेंगे, सोशल मीडिया स्टोरी ने मचाई हलचल

IND vs AUS: सिडनी में अपने बल्ले से तबाही मचाने के बाद रोहित शर्मा की चर्चा चारों तरफ हो रही है। वर्ल्ड कप 2027 में उनके खेलने की बातें भी हो रही हैं। रोहित शर्मा के धांसू शतक ने सभी का मुंह बंद हो गया है। तीन मैचों की सीरीज में प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुने गए रोहित शर्मा अब ऑस्ट्रेलिया में शायद कभी नहीं खेलेंगे।

उनकी सोशल मीडिया स्टोरी ने तहलका मचा दिया है। सिडनी में खेलने के एक दिन बाद उनकी इन्स्टाग्राम स्टोरी सामने आई है, जो काफी ज्यादा वायरल हो गई है। रोहित शर्मा ने एक तरह से संकेत दे दिया है कि अब ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए वह नहीं आने वाले हैं।

rohit sharma

रोहित ने लिखा कि आखिरी बार, सिडनी से प्रस्थान कर रहा हूं। एयरपोर्ट की तरफ जाते हुए रोहित ने अपना फोटो भी पोस्ट किया, जिसमें उनकी पीठ दिखाई दे रही है और लोगों ने इसे तुरंत वायरल भी कर दिया है। इससे साफ़ हो गया कि रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में खेलने का आनंद ले लिया है।

Rohit Sharma का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी धाकड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर उन्होंने कुल 33 मैच खेले और इस दौरान 56.66 की औसत से 1530 रन बनाए। उनके बल्ले से छह शतक और पांच अर्द्धशतक आए हैं। रोहित सिडनी में नाबाद 121 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर भारत को नौ विकेट से जीत दिलाने में सफल रहे।

Rohit Sharma का बल्ला चलने पर मिली जीत

कप्तानी से हटाने के बाद रोहित शर्मा के फैन्स नाराज थे और कयास लगा रहे थे कि हिटमैन को टीम से बाहर करने की योजना चल रही है लेकिन सब बातों पर विराम लग गया। रोहित और कोहली जैसे दो सीनियरों का बल्ला चलने पर ही टीम को जीत मिली, इससे यह भी साफ़ हो गया कि इन दोनों में अभी क्रिकेट बचा है और उनके अनुभव के आधार पर ही टीम को सफलता मिलनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+