Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रितिका नहीं इस अभिनेत्री के प्यार में गिरफ्तार थे 'हिटमैन'? क्या आप जानते हैं रोहित शर्मा का ये सच?

Rohit Sharma Likes Kareena Kapoor: आज भारत के हिटमैन यानी रोहित शर्मा का 37वां जन्मदिन हैं। सुबह से ही उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

रोहित शर्मा ने अपने खेल से कई बार विश्व पटल पर भारत को इतराने का मौका दिया है। उनके जन्मदिन पर आज आपको उनकी लाइफ से जुड़ी एक बेहद ही खास बात आपको बताते हैं।

Rohit Sharma

दरअसल क्रिकेट के मैदान पर अच्छे-अच्छे बॉलरों की बैंड बजाने वाले रोहित शर्मा मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर के बहुत बड़े दीवाने हैं।

एक इंटरव्यू में रोहित ने खुलासा किया था कि 'कभी करीना उनका क्रश हुआ करती थीं, वो उनकी हर फिल्म देखा करते थे, कई फिल्में तो दोबारा देखी हैं। रोहित ने कहा था कि वो करीना बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं और उनकी एक्टिंग भी काफी दमदार है, मैं तो उनके लिए दीवाना रहा करता था।'

करीना को बतौर फैन काफी पसंद करते हैं रोहित शर्मा

हालांकि रोहित ने जरूर कहा था कि 'वो करीना को बतौर फैन काफी पसंद करते थे और आज भी करते हैं लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने सिर्फ और सिर्फ एक लड़की को ही शिद्दत से चाहा है और वो है उनकी पत्नी रितिका सजदेह, जो केवल उनकी बीवी नहीं है, बल्कि उनकी मैनेजर, दोस्त, मेंटर सबकुछ है।'

शादी से पहले करीब 6 साल तक रोहित-रितिका ने डेट किया

आपको बता दें कि रोहित और रितिका ने शादी से पहले करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। रोहित ने रितिका के साथ 13 दिसंबर 2015 में शादी की थी। रोहित और रितिका की पहली मुलाकात एक एड कैंपेन के दौरान हुई थी और इसके बाद दोनों मिलने लगे और जल्द ही दोनों को एहसास हो गया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे हैं।

बोरीवली के स्पोर्ट्स क्लब में रोहित ने रितिका को किया था प्रपोज

रितिका, क्रिकेटर की मैनेजर बन गई और फिर एक दिन रोहित ने ने बोरीवली के स्पोर्ट्स क्लब में घुटने के बल बैठकर रितिका को प्रपोज किया था क्योंकि रोहित ने 11 साल की उम्र में पहली बार यहीं पर क्रिकेट खेला था। इसलिए उन्होंने अपनी लव पारी की शुरुआत के लिए इस मैदान को चुना था, रितिका ने तुरंत हां कर दी थी।

रितिका मेरी शक्ति है, मेरा ख्याल रखती है: रोहित शर्मा

रोहित हमेशा कहते हैं कि 'रितिका मेरी शक्ति है, मेरा ख्याल रखती है और मुझे बहुत अच्छी तरह से समझती है।' दोनों क्रिकेट की दुनिया के पॉवर कपल कहे जाते हैं। दोनों को शादी से एक बेटी समायरा भी है, जो कि काफी क्यूट है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+