इन दो भारतीय क्रिकेटर्स के साथ कभी रहना नहीं चाहते हैं रोहित शर्मा, बताया सबसे गंदा खिलाड़ी, जानें नाम
Rohit Sharma on The Great Indian Kapil Show: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कपिल शर्मा शो में बतौर मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई बातों का खुलासा किया। मैच के दौरान रोहित शर्मा की आवाज अक्सर स्टंप माइक में कैद हो जाती है। इसकी बड़ी वजह रोहित शर्मा का विकेट के आसपास फील्डिंग करना है। रोहित शर्मा ने कपिल शर्मा के शो पर बताया कि मैं अक्सर स्टंप के पास फील्डींग करता हूं। जहां से मेरी आवाज स्टंप माइक में कैद हो जाती है और फिर वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।
पंत-धवन के साथ नहीं करेंगे रूम शेयर
कपिल शर्मा ने अपने शो के दौरान रोहित से पूछा कि ऐसे दो खिलाड़ी कौन से हैं जिनके साथ वह कभी भी रूम शेयर नहीं करना चाहेंगे। इस पर हिटमैन ने जो जवाब दिया वो चर्चा में आ गया है। रोहित शर्मा ने बताया कि वह शिखर धवन और ऋषभ पंत के साथ कभी भी रूम शेयर नहीं करना चाहेंगे। कपिल शर्मा ने जब इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की तो रोहित ने बताया है कि यह दोनों ही खिलाड़ी अपने रूम को काफी गंदा रखते हैं।

रोहित-धवन के बीच गहरी दोस्ती
बता दें कि रोहित शर्मा लंबे समय तक शिखर धवन के साथ बतौर औपनर भारत के लिए खेलते रहे हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। इन दोनों ने साल 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया था। भले ही शिखर धवन भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हों, लेकिन अभी भी वह रोहित शर्मा के काफी क्लोज माने जाते हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है।
टी-20 वर्ल्ड कप पर होगी नजर
रोहित शर्मा ने आगे बताया कि शिखर धवन और ऋषभ पंत प्रैक्टिस के बाद जाकर कपड़े ऐसे ही फेंक देते हैं। उनका रूम हमेशा डीएनडी पर रहता है क्योंकि एक बजे तक वह दोनों सोते हैं। बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीतने से चूक गई थी। लेकिन साल 2024 में भारत को टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है। टी-20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब टीम को दिलाने में कामयाब हो सके।












Click it and Unblock the Notifications