IND vs AUS: रोहित शर्मा का नाम शर्मनाक रिकॉर्ड में हुआ दर्ज, कोहली-धोनी पहले से इस क्लब में मौजूद
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में भारत की हार के साथ ही रोहित शर्मा ने शर्मनाक रिकॉर्ड वाले भारतीय कप्तानों की सूची में अपना नाम शामिल करा लिया। भारतीय टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। खास बात यह है कि खराब रिकॉर्ड की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भी हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गेंदों का हिसाब से यह सबसे छोटा टेस्ट मैच रहा। रोहित शर्मा को यह काफी निराश करेगा क्योंकि कारनामा ही कुछ ऐसा हो गया है। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान लगातार चौथा टेस्ट मैच हारा है। इससे पहले तीन मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में हारे थे।

इस लिस्ट में धोनी, कोहली, अंशमन गायकवाड़, सचिन तेंदुलकर और मंसूर अली खान पटौदी जैसे नाम पहले से ही शामिल हैं। रोहित ने भी दिग्गजों की लिस्ट में जगह बनाई है लेकिन यह खराब आंकड़ों के लिए बनी लिस्ट है। कोहली ने 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट हारे थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में एक पिंक बॉल टेस्ट हारा। चौथा मैच 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में था।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट में नहीं थे। वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के मौके पर भारत में ही रुके हुए थे। उस मैच में टीम इंडिया को जीत दर्ज करने का मौका मिला था। बुमराह उस मुकाबले में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे थे और टीम ने धांसू जीत दर्ज कर ली।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के हिसाब से देखा जाए, तो भारत की राह अब कठिन हो चली है। तालिका में ऑस्ट्रेलिया नम्बर एक पर है। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम है। टीम इंडिया नम्बर तीन पर खिसक गई है। सीरीज के बचे हुए तीनों मैचों में भारतीय टीम अगर धाकड़ प्रदर्शन करती है, तो कोई बात बन सकती है। भारत को अब तीनों मैच जीतने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications