World Cup: रोहित शर्मा चीटिंग कर टॉस जीत रहे हैं, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का अजीबोगरीब दावा
World Cup 2023: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर भारत की सफलता पचा नहीं पा रहे हैं। उनकी तरफ से अजीब तरह की बयानबाजी देखने को मिल रही है। हसन रजा, मोहम्मद हफीज के बाद इस लिस्ट में एक और नाम अब जुड़ गया है। इस बार टॉस के ऊपर सवाल उठे हैं।
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सिकन्दर बख्त ने कहा है कि रोहित शर्मा टॉस इसलिए जीत रहे हैं क्योंकि वह इसमें गड़बड़ कर रहे हैं। टीम इंडिया ने बुधवार को सेमीफाइनल में कीवी टीम को हराया था। भारतीय टीम सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में पहुँच गई है।

रोहित शर्मा ने कई मौकों पर इस वर्ल्ड कप में टॉस जीता है। इस पर सिकन्दर बख्त ने बयान दिया। टीवी शो में उन्होंने कहा कि जब रोहित टॉस के समय सिक्का उछालते हैं, तो वह इसे दूर फेंकते हैं। दूसरा कप्तान जाकर कभी नहीं देखता कि उसने कॉल किया था, वह सही है या नहीं।
इस दौरान भारत और पाकिस्तान मैच के टॉस का वीडियो चलाया जाता है, रोहित सिक्का उछाल देते हैं और रेफरी टॉस जीतने वाले कप्तान का नाम बताते हैं। बाबर आज़म सिक्का नहीं देखते। सिकन्दर बख्त ने षड्यंत्र का आरोप लगाया है, हालांकि इस तरह के कई आरोप पूरे वर्ल्ड कप के दौरान लगे हैं।
भारतीय टीम की पिच और गेंद को लेकर भी बयानबाजी होती रही है। दस टीमों में से 8 टीमों के देश से किसी ने कुछ नहीं कहा लेकिन पाकिस्तान की तरफ से हर बार ऐसा हुआ है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अपनी टीम की हर पराजय के बाद भारत पर कोई न कोई आरोप जड़ते रहे हैं। अब टॉस पर सवाल उठा दिया गया।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर सेमीफाइनल में पहले बैटिंग की और बोर्ड पर 397 रनों का बड़ा स्कोर लगा दिया। इसके बाद जवाब में खेलते हुए कीवी टीम इस स्कोर तक नहीं पहुँच पाई और 327 रन बनाकर आउट हो गई। टीम इंडिया फाइनल में पहुँच गई।












Click it and Unblock the Notifications