VIDEO: वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड का उद्घाटन, हिटमैन ने कहा- मैंने संन्यास लिया लेकिन अभी भी...
Rohit Sharma video: हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। रोहित शर्मा के योगदान को सम्मानित करते हुए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम उनके नाम पर रखा गया है। 16 मई यानी शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जहां रोहित शर्मा भी नजर आए और उन्होंने कुछ बातों का जिक्र भी किया।
परिवार के साथ मौजूद थे रोहित (Rohit Sharma video)
इस अवसर पर रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ मौजूद थे और उन्होंने इस सम्मान को दिल से स्वीकार किया। समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी विशेष रूप से उपस्थित थे। रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट को अपनी शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी से कई सफलताएं दी हैं। उनका नाम वानखेड़े स्टेडियम के स्टैंड पर रखा जाना एक बड़ी उपलब्धि है।

दिवेचा पवेलियन के लेवल-3 का नाम
वानखेड़े स्टेडियम के दिवेचा पवेलियन के लेवल-3 का नाम अब रोहित शर्मा स्टैंड रखा गया है। यह प्रस्ताव मिलिंद नार्वेकर ने पेश किया था, जिसे पिछले महीने की वार्षिक बैठक में मंजूरी मिली। इसके अलावा, ग्रैंड स्टैंड के लेवल-3 को 'शरद पवार स्टैंड' और लेवल-4 को 'अजीत वाडेकर स्टैंड' के नाम से जाना जाएगा। स्टेडियम के ऑफिस का नाम भी अब पूर्व अध्यक्ष अमोल काले की याद में रखा गया है। इन नामों के बदलाव से इन महान व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया है।
रोहित ने कही दिल जीतने वाली बात
वानखेड़े में अपने नाम पर रखे जाने वाले स्टैंड के उद्घाटन समारोह में भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि आज जो होने जा रहा है, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। बचपन में मैं मुंबई के लिए, भारत के लिए खेलना चाहता था। कोई भी इस बारे में नहीं सोचता... खेल के महान खिलाड़ियों में मेरा नाम होना... मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता... यह इसलिए भी खास है क्योंकि मैं अभी भी खेल रहा हूं। मैंने दो फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन मैं अभी भी एक फॉर्मेट खेल रहा हूं।
रोहित की कप्तानी रही है शानदार
रोहित शर्मा अब भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े कप्तानों में से एक माने जाते हैं। सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे महान खिलाड़ियों के बाद उनका नाम भी भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम अध्याय में जुड़ चुका है। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2024 में टी-20 विश्व कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप 2023 में उपविजेता का स्थान भी हासिल किया।












Click it and Unblock the Notifications