Rohit Sharma ने चहल-धनश्री के रिश्ते की फर्जी खबर फैलाने वाले पत्रकार को ढूंढा, फिर लगा दी क्लास; VIDEO

एशिया कप 2022 का आज आगाज हो रहा है। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 27 अगस्त: एशिया कप 2022 का आज आगाज हो रहा है। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच खेला जाएगा। वहीं रविवार को दूसरे मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। इस महामुकाबले के लिए भारतीय खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। प्रैक्टिस के दौरान भारतीय खिलाड़ी लगातार फैंस और अन्य टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात भी कर रहे हैं। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह उस पत्रकार का नाम पूछते नजर आ रहे हैं जिसने युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के रिश्ते की अफवाह फैलाई थी।

वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो हो रहा वायरल

रोहित शर्मा ने शुक्रवार को अभ्यास के दौरान वहां मौजूद पत्रकारों से पूछा कि चहल-धनश्री की खबर किसने फैलाई थी। इस दौरान उन्हें यह कहते हुए भी सुना गया, कौन है नाम बताओ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुना जा सकता है कि भारतीय कप्तान पत्रकारों से पूछते हैं, 'किसने सोशल मीडिया पर डाला था?' इस पर वहां मौजूद एक पत्रकार यह कहता है कि जिसने ये सब शुरू किया वह अभी यहीं मौजूद हैं। लेकिन वह नाम बताने से मना कर देता है। इस पर युजवेंद्र चहल कहते है कि यहां अंताक्षरी थोड़ी चल रही है। इधर अंताक्षरी खेले क्या?

महज अफवाह बताया था

महज अफवाह बताया था

बता दें कि हाल ही में अफवाह उड़ी थी कि दिग्गज भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। धनश्री ने अपने सोशल मीडिया से चहल सरनेम हटा लिया था। वहीं युजी ने एक पोस्ट में लिखा था कि जिंदगी लोड हो रही है। इसके बाद अफवाहों का बाजार और भी गर्म हो गया था। हालांकि बाद में चहल और धनश्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से इन खबरों का खंडन किया था।

चहल का करियर

चहल का करियर

भारतीय टीम के सीनियर स्पिनर युजवेंद्र चहले ने अपने करियर में अब तक 67 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 26.39 की औसत और 5.22 की इकॉनमी से 118 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 2 बार 5 विकेट और 5 बार चार विकेट चटकाए हैं। वहीं 62 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में चहल ने 23.94 की औसत और 8.09 की इकॉनमी से 79 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 1 बार 5 और 2 बार 4 विकेट भी अपने नाम किए हैं। आईपीएल 2022 में चहल ने 17 मुकाबलों में 19.51 की औसत और 7.75 की इकॉनमी से 27 विकेट अपने नाम किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+