IND vs ENG: रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का एक और रिकॉर्ड, दिग्गज गेल की कर ली बराबरी

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में अपनी कप्तानी और बैटिंग दोनों से ही काफी प्रभावित करने का काम किया है। उन्होंने एक शतक और दो फिफ्टी अब तक जड़ी है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को उनकी जरूरत थी और वह टिककर खेलते हुए टीम के लिए अच्छी पारी खेली।

रोहित शर्मा के बल्ले से लखनऊ में टीम इंडिया के लिए 87 रनों की पारी आई। उनकी इस पारी के कारण भारतीय टीम 3 विकेट जल्दी गिरने के बाद वापसी करने में सफल रही और 9 विकेट पर 229 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया ने मैच में 100 रनों से जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने कुछ रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Rohit Sharma
  • रोहित शर्मा भारत के लिए 100 और इससे ज्यादा में कप्तानी करने वाले सातवें कप्तान बन गए हैं।
  • 100 और इससे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले भारतीयों में सबसे ज्यादा विनिंग प्रतिशत (74) रोहित का है।
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 मैचों में कप्तानी के बाद सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है।
  • वनडे वर्ल्ड कप में पहले छह मैचों में जीत दर्ज करने वाले रोहित पहले भारतीय कप्तान हैं।
  • एक कैलेंडर वर्ष में 56 छक्कों का रिकॉर्ड रोहित ने गेल के साथ बराबर कर दिया है। उनसे आगे अब सिर्फ एबी डीविलियर्स (58) हैं।
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में 18000 रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा बीसवें नम्बर पर हैं। भारत की तरफ से वह पांचवें खिलाड़ी हैं।
  • एक कैलंडर वर्ष में 1000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाले रोहित छठे भारतीय कप्तान हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, अजहरुद्दीन, गांगुली, धोनी, विराट कोहली ने ऐसा किया था।
  • रोहित ने 12 बार वर्ल्ड कप में 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। इस मामले में वह विराट कोहली, शाकिब अल हसन और संगकारा के बराबर आए हैं लेकिन सबसे कम पारियां खेली हैं। सचिन टॉप पर हैं।
  • अब तक खेले गए 23 वनडे वर्ल्ड कप मैचों में रोहित शर्मा को सातवीं बार प्लेयर ऑफ़ द मैच मिला है। सचिन तेंदुलकर (9) ही उनसे आगे हैं।

इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला है। अब तक खेले गए छह मैचों में उनके नाम 398 रन है। इन छह मैचों में एक बार वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। अब कट वह 20 छक्के जमाने में सफल रहे हैं। इस मामले में वह सबसे आगे नज़र आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+