VIDEO: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टेंशन फ्री नजर आए रोहित शर्मा, किक स्कूटर से लगाए मैदान के चक्कर
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच के साथ शनिवार 27 अगस्त से एशिया कप का आगाज होना है। भारतीय टीम 28 अगस्त को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
नई दिल्ली, 26 अगस्त। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच के साथ शनिवार 27 अगस्त से एशिया कप का आगाज होना है। भारतीय टीम 28 अगस्त को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच इस मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। मैच से पहले नेट प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए।

मैच से पहले प्रैक्टिस में जुटे भारतीय खिलाड़ी
पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ी नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। खिलाड़ियों द्वारा किया जाने वाला अभ्यास का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी नेट्स पर कड़ी मेहनत की। लेकिन प्रैक्टिस के बाद तुरंत बाद रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा किया कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

रोहित ने उठाया स्कूटर राइड का मजा
दरअसल, अभ्यास के बाद रोहित शर्मा मस्ती के मूड में नजर आए। रोहित प्रैक्टिस के बाद एक खास तरह की स्कूटर चलाते हुए नजर आए। उन्होंने उस किक स्कूटर से मैदान के बाहर का चक्कर लगाया। इतना ही नहीं बाहर चक्कर लगाने के बाद रोहित शर्मा स्कूटर लेकर मैदान के अंदर पहुंच गए और वहां भी उन्होंने काफी देर तक स्कूटर राइड का मजा उठाया।

अपनी स्टाइल में झूमते नजर आए रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रोहित शर्मा का यह वीडियो शेयर किया है। बीसीसीआई ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, 'प्रैक्टिस के बाद रोहित शर्मा अपनी स्टाइल में झूमते नजर आए। रोहित के इस वीडियो को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाईप्रेशर मुकाबले से पहले रोहित इसमें बिल्कुल टेंशन फ्री नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली पर होगी सबकी निगाहें
भारतीय टीम ने इस बड़े मुकाबले से पहले अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। कप्तान रोहित शर्मा के अलावा इस टूर्नामेंट में विराट कोहली पर सबकी नजरें होंगी। विराट कोहली लंबे समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में फैंस और भारतीय पूर्व दिग्गजों को उम्मीद है कि एशिया कप में विराट कोहली का बल्ला जमकर हल्ला बोलेगा












Click it and Unblock the Notifications