Virat Kohli को लेकर बोला जा रहा है सबसे बड़ा झूठ! रोहित शर्मा ने कर दिया खुलासा, फैंस भी हैरान

T20 World Cup, Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल 2024 में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आईपीएल के इस सीजन में विराट कोहली से अधिक रन अभी तक किसी बल्लेबाज ने नहीं बनाया है। यही वजह है कि विराट कोहली के सिर पर ऑरेंज कैप विराजमान है।

कोहली की वापसी तय

आईपीएल के बाद भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जल्द ही टीम का ऐलान किया जाएगा। भारतीय टीम के रन मशीन विराट कोहली का टी-20 वर्ल्ड कप में चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि विराट कोहली और रोहित शर्मा इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

Rohit Sharma 1

कोहली को लेकर बोले रोहित

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अब विराट को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। रोहित शर्मा ने क्लब फ्री फायर के साथ एक पॉडकास्ट में कहा कि हमने यह अभी तय नहीं किया है कि वर्ल्ड कप में कौन ओपनिंग करेगा। दरअसल, रोहित से पूछा गया कि क्या विराट कोहली उनके साथ टी-20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करने वाले हैं तो इस पर रोहित ने कहाकि जब तक आप यह बात मुझसे राहुल द्रविड़ या अजीत अगरकर से नहीं सुन लेते तब तक सारी बातें फर्जी है।

रोहित के साथ कौन होगा ओपनर

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल बतौर ओपनर टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हो सकते हैं। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल पर भी चयनकर्ताओं की नजरें होगी। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल विस्फोटक बल्लेबाज हैं।

वही शुभमन गिल लंबी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ आखिर कौन सा खिलाड़ी ओपनिंग करता है। हालांकि, यशस्वी जायसवाल का फॉर्म चिंता का विषय जरूर बना हुआ है। जायसवाल इस सीजन आईपीएल में फ्लॉप रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वह अब तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+