Asia Cup 2023: भारत पहुंचते ही रोहित शर्मा ने एयरपोर्ट पर किया भांगड़ा, वीडियो वायरल

Asia Cup 2023, Rohit Sharma: रविवार को कोलंबो में एशिया कप के फाइनल मैच के बाद भारतीय टीम वापस भारत लौट चुकी है। एशिया कप के फाइनल में रिजर्व डे रखा गया था। कोलंबो के मौसम को ध्यान में रखते हुए अगर रविवार को बारिश के कारण मैच में परेशानी होती तो इससे फिर सोमवार को शिफ्ट किया जाता। लेकिन भारतीय टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत 100 ओवर के मुकाबले को 21 ओवर में ही खत्म कर दिया।

एयरपोर्ट पर नजर आए भारतीय खिलाड़ी: श्रीलंका से वापस लौटने के बाद भारतीय खिलाड़ी एयरपोर्ट पर नजर आए। मुंबई के कलिना हवाई अड्डे पर विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को देखा गया। श्रीलंका से एशिया कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी बेहद खुश दिखाई पड़ रहे थे।

 Rohit Sharma 1

रोहित शर्मा ने किया भांगड़ा: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सबसे लास्ट में अपनी गाड़ी की तरफ जाते नजर आए। इस दौरान मीडियाकर्मी भी वहां मौजूद थे। मीडिया ने रोहित शर्मा की तरफ कैमरा किया तो वह गाड़ी में बैठने से पहले भांगड़ा स्टेप करते नजर आए। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित शर्मा का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वह लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अब ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना: एशिया कप जीतने के बाद अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में ही तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज की शुरुआत शुक्रवार 22 सितंबर से किया जाएगा। इस सीरीज के लिए अभी भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ल्ड कप टीम में शामिल खिलाड़ी ही इस सीरीज में हिस्सा लेंगे। अक्षर पटेल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोट के कारण पहले दो मुकाबलों में खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+