IND vs AFG: 0 पर आउट होकर भी रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, कोई पुरुष खिलाड़ी नहीं कर सका था ऐसा

India vs Afghanistan, 1st T20 Rohit Sharma: अफगानिस्तान को हराकर भारत ने टी-20 सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। पहले टी-20 मुकाबले में भारत को छह विकेट से जीत मिली। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे पहले टी-20 मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन करने में सफल रहे।

रोहित ने रचा इतिहास: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ बल्ले से बड़ा स्कोर तो नहीं बना सके। अफगानिस्तान के खिलाफ वह बिना कोई रन बनाए रन आउट हो गए। लेकिन उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में कुछ ऐसा करना कर दिखाया है जो आज तक किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था।

Rohit Sharma 1

रोहित ने किया कमाल: टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा पहले ऐसे पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं। जिन्होंने 100 मुकाबले में बतौर खिलाड़ी जीत हासिल की है। रोहित शर्मा के बाद दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है। विराट कोहली ने कुल 73 मुकाबलो में बतौर खिलाड़ी जीत दर्ज की है। जबकि पुरुष क्रिकेटरों में रोहित शर्मा टॉप पर हैं। लेकिन महिला खिलाड़ियों ने ऐसा कारनामा पहले भी कर दिखाया है।

ये खिलाड़ी सबसे आगे: सबसे ज्यादा टी-20 मुकाबला जीतने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की महिला बल्लेबाज डैनी व्याट के नाम है। उन्होंने सबसे अधिक 111 मुकाबले को बतौर खिलाड़ी जीता है। जबकि ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और एलीस पैरी ने भी 100-100 मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा के लिए यह आखिरी टी-20 सीरीज हो सकती है। ऐसे में रोहित शर्मा बचे हुए दोनों मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+