रोहित शर्मा ने 38 की उम्र में रचा इतिहास, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी, रैंकिंग में गिल-कोहली को बड़ा झटका
Rohit Sharma ICC Rankings: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित कर दी है। आईसीसी की ताज़ा वनडे बल्लेबाज़ रैंकिंग में रोहित ने शानदार उछाल के साथ नंबर-1 पोजिशन हासिल कर ली है। रोहित ने दो स्थान की छलांग लगाई है और अब उनके पास 781 रेटिंग पॉइंट्स हैं। 38 की उम्र में ODI रैंकिंग में टॉप पर आने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं।
वहीं, पिछले हफ्ते तक शीर्ष पर काबिज शुभमन गिल दो स्थान फिसलकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके पास अब 745 पॉइंट्स हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम ज़द्रान 764 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

टॉप-10 बल्लेबाज़ों की लिस्ट और रेटिंग पॉइंट्स
- रोहित शर्मा (भारत) - 781
- इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) - 764
- शुभमन गिल (भारत) - 745
- बाबर आज़म (पाकिस्तान) - 739
- डैरिल मिचेल (न्यूज़ीलैंड) - 734
- विराट कोहली (भारत) - 725
- चरित असलंका (श्रीलंका) - 716
- हैरी टेक्टर (आयरलैंड) - 708
- श्रेयस अय्यर (भारत) - 700
- शाई होप (वेस्टइंडीज़) - 690
भारतीय बल्लेबाज़ों का जलवा लेकिन कोहली को नुकसान
आईसीसी की इस ताज़ा लिस्ट में भारत के चार बल्लेबाज़ (रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर) टॉप-10 में शामिल हैं। हालांकि, इस बार विराट कोहली एक स्थान नीचे गिरकर छठे नंबर पर आ गए हैं, जबकि श्रेयस अय्यर एक पायदान ऊपर बढ़े हैं।
क्यों खास है Rohit Sharma की यह उपलब्धि
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा था, जिसने उनकी रैंकिंग में जबरदस्त उछाल लाने का काम किया। उनकी लगातार फॉर्म और बड़ी पारियां खेलने की क्षमता ने उन्हें फिर से शीर्ष पर पहुंचा दिया है। श्रेयस अय्यर को एक स्थान पर फायदा हुआ है, वह नौवें नंबर पर हैं, गिल ऑस्ट्रेलिया में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे और इसी वजह से वह सीधे दो स्थान नीचे गिरकर तीसरे नंबर पर पहुँच गए हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में कुलदीप यादव एकमात्र भारतीय हैं, जो सातवें स्थान पर हैं। कुलदीप यादव को एक पायदान नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications