'मैं रोहित जैसे और खिलाड़ी देश को दूंगा....', 'हिटमैन' के कोच ने PM मोदी से की खास अपील, जानिए क्या मांगा
Rohit Sharma childhood coach Dinesh Lad: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी--20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। 17 साल बाद भारतीय खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रहे। इससे पहले साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने में सफल रही थी। वहीं अब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम के खिलाड़ियों ने यह करनामा कर दिखाया है।
आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की तरफ से गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को सात रनों से हारने के साथ ही भारतीय टीम ने आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को भी खत्म कर दिया। भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड भी बेहद खुश नजर आए।

पीएम मोदी से की अपील
इस बीच रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने दिनेश लाड के इस वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर किया है। दिनेश लाड इस वीडियो में पीएम मोदी से एक खास अपील करते हुए नजर आ रहे हैं।
मैदान की मांग
उन्होंने वीडियो में कहा कि मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि मुझे एक अच्छा क्रिकेट मैदान दिया जाए। मैं पिछले 28 सालों से क्रिकेट कोचिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूं और मैंने काम करते हुए कभी किसी से कोई उम्मीद नहीं की और न ही मैंने कभी किसी से पैसे लिए। मैं जिस स्कूल (बोरीवली में स्वामी विवेकानंद) को कोचिंग देता हूं, उसके 92 छात्र मुंबई स्टेट के लिए खेल चुके हैं और उनमें से दस रणजी में मुंबई के लिए खेले हैं, लेकिन मेरे पास मैदान नहीं है, उस स्कूल का मैदान बहुत छोटा है।
मैं रोहित जैसे और खिलाड़ी देश को दूंगा...
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि मैंने कोचिंग करते हुए कभी पैसे नहीं लिए। मैं माननीय प्रधानमंत्री मोदी से अपील करता हूं कि मुझे एक अच्छा क्रिकेट मैदान दिया जाए। मैंने बोरीवली में मैदान के लिए आवेदन किया है और अगर मुझे वह मैदान मिल जाता है, तो मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं देश का प्रतिनिधित्व करने वाले रोहित जैसे और भी बच्चे दे पाऊंगा।
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब रोहित शर्मा का साल 2011 वर्ल्ड कप टीम में सिलेक्शन नहीं हुआ था तो उनके लिए बहुत इसे अपनाना काफी कठिन था। इसके बाद मैंने रोहित शर्मा से कहा था कि अगर तुम क्रिकेट को टाइम नहीं दोगे तो सब तुम्हें भूल जाएंगे। तब रोहित ने कहा था कि सर दोबारा आपको शिकायत का मौका नहीं दूंगा। उस दिन से लेकर आज तक रोहित का ग्राफ लगातार बढ़ता गया।












Click it and Unblock the Notifications