IND vs AFG: 'पहले ही 2 जीरो हो गया..,' रोहित शर्मा ने लगा दी अंपायर की क्लास, सोशल मीडिया पर छाया बहस का Video

IND vs AFG, 3rd T20I Highlights: अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम में वापसी करने वाले रोहित पहले दो मैचों में शून्य पर आउट हो गए थे और बेंगलुरु में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बल्लेबाजी करने आए हिटमैन का माथा तब घूम गया जब पहली गेंद पर चौका लगाने के बाद अंपायर ने लेग बाई का सिग्नल दे दिया।

रोहित शर्मा के चौके पर दिया लेग बाई का सिग्नल
इस दौरान अंपायर वीरेंद्र शर्मा के साथ रोहित शर्मा की हंसी-मजाक भरी बातचीत स्टंप माइक पर कैद हो गई। उन्होंने फरीद अहमद के खिलाफ दूसरी गेंद का सामना किया और उसे बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। लेकिन अंपायर शर्मा ने इसे लेग बाई के रूप में दिया। इसके बाद भारतीय कप्तान को मैच के नतीजे तक पहुंचने के लिए दूसरे ओवर तक इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने अंपायर से कही ये बात
मैच में ओवर नंबर दो की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा ने वीरेंद्र शर्मा से जो सवाल पूछा वह अब सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ जमकर वायरल हो रहा है। रोहित ने कहा कि, 'अरे वीरू, दूसरी गेंद पर लेग बाई दिया था? इतना बड़ा बैट लगा।' एक तो इधर दो जीरो हो गया।' दो जीरो से उनका सीधा सा मतलब था कि पहले दो मैचों में उनका खाता तक नहीं खुला, और अब बाउंड्री आई है, तो अंपायर ने बाय के रूप में दे दिया। हालांकि, रोहित शर्मा ने आगे फिर तीसरे ओवर में चौका जड़कर अपनी पहली बाउंड्री हासिल की।

दरअसल, रोहित शर्मा ने तीसरे मैच में भारत को 22/4 की खराब शुरुआत से उबारा। 69 गेंदों पर नाबाद 121 रन की उनकी विस्फोटक पारी में 11 चौके और आठ छक्के शामिल थे, जो इस फॉर्मेट में उनके पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर से आगे निकल गया।


ये भी पढ़ें- IND vs AFG: रोहित शर्मा ने तीसरा टी20 मैच जीतकर रचा इतिहास, 'हिटमैन' ने तोड़ दिया एमएस धोनी के ये महारिकॉर्ड

रिंकू सिंह ( रिंकू ने 39 गेंदों पर 69* रन बनाए) के साथ रोहित शर्मा ने 190 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसने टी20ई में भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा स्टैंड का नया रिकॉर्ड बनाया। अंतिम ओवरों में इन दोनों के आक्रमण ने भारत को 212/4 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, और फिर दो रोमांचक सूपर ओवर के बाद टीम इंडिया ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+