कितने रुपये की है रोहित शर्मा की सबसे महंगी कार? हिटमैन के पास इन धांसू गाड़ियों का कलेक्शन

Rohit Sharma Car Collection: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर अपने धांसू गेम के कारण जाने जाते हैं और मैदान से बाहर अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। स्टाइल के मामले में रोहित शर्मा को कम नहीं आँका जा सकता है। ब्रांड्स भी उनके पीछे दौड़ते हैं।

रोहित शर्मा संपत्ति के मामले में भी अन्य कई क्रिकेटरों को पीछे छोड़ देते हैं। उनके पास घर गाड़ी, सब कुछ है। गाड़ियों के मामले में उनका शौक अलग ही है। उनके कार कलेक्शन में कई गाड़ियाँ हैं। महंगी गाड़ियों के शौक़ीन रोहित शर्मा सड़कों पर भी कभी-कभी अपनी कार के साथ दिखते हैं।

rohit sharma

रोहित शर्मा के पास सबसे महंगी कारों में लम्बर्गिनी का नाम आता है। उनकी यह सबसे महंगी गाड़ी है। इस कार की कीमत की बात करें, तो यह 4 करोड़ 18 लाख रुपये से लेकर 4 करोड़ 22 लाख रुपये के बीच की है और रोहित को इस गाड़ी में कई बार देखा जा चुका है। इसका रंग ब्लू है।

अन्य गाड़ियों की बात की जाए, तो उनमें Mercedes GLS 350d का नाम लिया जा सकता है। इस कार की कीमत की बात करें, तो यह 1 करोड़ 2 लाख रुपये की है। इसके अलावा भारतीय कप्तान के पास BMW की गाड़ी भी है। रोहित शर्मा BMW M5 भी रखते हैं। यह 1 करोड़ 33 लाख कीमत की कार है। लम्बोर्गिनी से पहले रोहित शर्मा ने यह कार खरीदी थी।

इसके अलावा BMW की और और गाड़ी X3 M भी रोहित शर्मा के पास है। इसकी एक्स शो रूम प्राइस की बात की जाए, तो यह करीबन 62 लाख की है। कम्पनी अब यह कार नहीं बनाती है। इसके अलावा उनके गैराज में टोयोटा की गाड़ी भू मौजूद है। टोयोटा की फार्च्यूनर की कीमत 32 लाख से ज्यादा है।

इसके अलावा Skoda Laura VRS के मालिक भी भारतीय कप्तान हैं। भारत के लिए डेब्यू करने के बाद रोहित शर्मा ने शुरुआती चरण में इस कार को खरीदा था। कीमत की बात करें, तो करीबन 19 लाख रुपये है। इसके अलावा BMW की एक और गाड़ी 550 iM Sports भी उनके पास है, जो 71 लाख रुपये की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+