IND vs SA Final: फाइनल में टूटेगा विराट कोहली का ये महारिकॉर्ड, इत‍िहास रचने को तैयार हैं रोहित शर्मा

IND vs SA Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम भिड़ने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक एक्शन आज, 29 जून को रात आठ बजे से बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में देखने को मिलेगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कप्तान के रूप में विश्व कप जीतने के अपने सपने को साकार करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। इसके साथ ही 'हिटमैन' महारिकॉर्ड भी तोड़ने के लिए तैयार है।

हालांकि, फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए चिंता का बड़ा कारण विराट कोहली की फॉर्म है। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल से पहले सात पारियों में कोहली 100 रन का आंकड़ा पार करने में विफल रहे हैं। टी20 विश्व कप 2024 में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 37 रन है, जो उनके लिए सामान्य से भी कम है।

Virat Kohli Rohit Sharma

हालांकि, टी20 विश्व कप 2024 से पहले कोहली का रिकॉर्ड अपने आप में बहुत कुछ कहता है। अमेरिका और कैरेबियाई देशों में खराब प्रदर्शन के बावजूद कोहली टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित, जिन्होंने पहले दो शानदार पारियां खेली थीं, अपने हमवतन से सिर्फ पांच रन दूर हैं।

विराट कोहली के महारिकॉर्ड से सिर्फ 5 रन दूर रोहित शर्मा
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली अभी तक टॉप पर है। कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप में 2012 से लेकर अब तक 34 मैचों की 23 पारियों में 1216 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली का हाईएस्ट स्कोर 89* रन है। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 2007 से लेकर अब तक 46 मैचों की 43 पारियों में 1211 रन बनाए हैं। रोहित का हाईएस्ट स्कोर 92 रन है।

विराट कोहली का ये रिकॉर्ड भी टूटने की कगार पर
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा ने अब तक 7 मैचों में 41.33 की औसत से 248 रन बनाए हैं, अगर 'हिटमैन' साउथ अफ्रीका के खिलाफ 72 रन बना लेते हैं तो क‍िसी भी टी20 वर्ल्ड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ख‍िलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में वे विराट कोहली को भी पीछे छोड़ देंगे।

ये भी पढ़ें- IND vs SA Final: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल का फैसला करेंगे ये चार खिलाड़ी! जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी?

रोहित शर्मा बन जाएंगे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
विराट ने बांग्लादेश में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2014 में 319 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 296 रन बनाए थे। रोहित शर्मा अगर 44 रन बना लेते हैं तो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+