MS Dhoni को लेकर रोहित शर्मा ने कर दिया बड़ा ऐलान, क्या वर्ल्ड कप टीम में नजर आएंगे माही?
T20 World Cup, Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। आईपीएल के बाद टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है। इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जल्द ही टीम का ऐलान भी कर दिया जाएगा। भारत के लिए रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।
बेहतरीन फॉर्म में हिटमैन
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की थी। अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ रोहित शर्मा ने जबरदस्त अंदाज में बैटिंग करते हुए शतक जड़ा था। हालांकि. रोहित शर्मा के शतक बनाने के बावजूद भी मुंबई इंडियंस जीत दर्ज करने में नाकाम रही।

क्या धोनी होंगे टीम का हिस्सा?
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में महेंद्र सिंह धोनी बतौर मेंटोर टीम के साथ जाएंगे या नहीं, इस पर भी रोहित ने चुप्पी तोड़ दी है। धोनी अगर टीम के साथ वर्ल्ड कप के लिए जाते हैं तो इससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ेगा। साल 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के मेंटोर के रूप में टीम के साथ बने हुए थे। विराट कोहली की कप्तानी में साल 2021 का टी-20 वर्ल्ड कप भारत के लिए बेहद खराब गुजरा था।
रोहित ने किया बड़ा खुलासा
रोहित शर्मा से जब महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ा खुलासा किया। रोहित शर्मा ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ चार गेंद खेलने के लिए बल्लेबाजी करने के लिए आए। लेकिन इन चार गेंद में ही उन्होंने अपना प्रभाव छोड़ डाला। अंत में जीत और हार का अंतर धोनी द्वारा खेली गई पारी ही रही। रोहित शर्मा ने कहा कि मुझे लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम के साथ लाना मुश्किल होगा। लेकिन आपको बता दूं कि वह अमेरिका आ रहे हैं।
भारत को आईसीसी ट्रॉफी की तलाश
रोहित शर्मा ने अपने बयान को जारी रखते हुए कहा कि धोनी अमेरिका जाएंगे। क्योंकि वह इन दिनों गोल्फ खेल रहे हैं और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान अमेरिका में वह हो सकते हैं । बता दें कि भारतीय टीम लंबे समय से आईसीसी ट्रॉफी को नहीं जीत सकी है। आखिरी बार भारत को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही आईसीसी ट्रॉफी मिली थी। इसके बाद से विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी भारत को अब तक आईसीसी ट्रॉफी नहीं दिला सके हैं।












Click it and Unblock the Notifications