Rohit Sharma ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे कोई भूल नहीं पाएगा! IPL इतिहास में बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिससे MI ने 228/5 का मजबूत स्कोर बनाया। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) चुना गया। एलिमिनेटर क्लैश में GT को हराकर मुंबई ने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले दूसरे क्वालीफायर में जगह पक्की कर ली है।

रोहित शर्मा अब IPL के इतिहास के इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने एलिमिनेटर और फाइनल दोनों मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है। 'हिटमैन' ने इससे पहले IPL 2015 फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ यह कमाल किया था।

इसके अलावा 38 साल 30 दिन की उम्र में रोहित प्लेऑफ में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड उन्होंने महान अनिल कुंबले और ब्रेड हॉज को पीछे छोड़कर बनाया है।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने खेली 81 रनों की तूफानी पारी
रोहित ने 50 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी पारी खेलकर पांच बार की चैंपियन को एक और आईपीएल खिताब के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। यह रोहित का आईपीएल सीजन का चौथा अर्धशतक था, लेकिन अनुभवी बल्लेबाज ने और अधिक अर्धशतक बनाने की इच्छा जताई।

रोहित ने प्लेयर-ऑफ-द-मैच अवार्ड प्राप्त करने के बाद कहा कि, 'मैंने (इस आईपीएल सीजन में) केवल चार अर्द्धशतक बनाए हैं। मुझे लगता है कि मैं और अधिक अर्द्धशतक बनाना पसंद करूंगा। मैं एलिमिनेटर खेलने के महत्व को समझता हूं और यह पूरी टीम का प्रदर्शन था।'

रोहित आईपीएल 2025 में 410 रन के साथ MI के दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जो सूर्यकुमार यादव के 673 रन से पीछे हैं। पूर्व कप्तान को कुछ कैच छूटने का फ़ायदा मिला, क्योंकि GT ने फ़ील्ड में एक बुरे सपने जैसी शुरुआत की। रोहित ने अपनी मैच जीतने वाली पारी में भाग्य की भूमिका को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि, 'मैं यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ कैसे खेल सकता हूं। आज, जब किस्मत मेरे पक्ष में थी, तो मुझे पता था कि मुझे इसका पूरा फायदा उठाना होगा। मुझे खुशी है कि मैं ऐसा कर सका और टीम को अच्छी स्थिति में ला सका।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+