रोहित शर्मा और विराट कोहली का देश को सलाम, स्वतंत्रता दिवस पर शेयर किए खास मैसेज
Independence Day: 15 अगस्त आते ही देश का माहौल तिरंगे के रंग में रंग जाता है। क्रिकेट की दुनिया भी इस जश्न में पीछे नहीं रहती। भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक मैदान पर पसीना बहाने वाले कई दिग्गज खिलाड़ियों ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
विराट कोहली ने इस मौके पर एक छोटा लेकिन खास संदेश साझा किया। पूर्व भारतीय कप्तान ने आजादी के साथ देश की एकता और विविधता का जिक्र किया। उन्होंने भारत के उन सपनों की बात की जो देश को लगातार आगे ले जाते हैं। कोहली ने अपने संदेश के आखिर में जय हिंद लिखकर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस राष्ट्रीय पर्व पर फैंस और देशवासियों के साथ अपनी खुशी साझा की। भारतीय क्रिकेट को लंबे समय तक अपनी कप्तानी में आगे ले जाने वाले रोहित के लिए तिरंगे के साथ जुड़ा हर अवसर खास रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर उनकी शुभकामनाओं ने भी फैंस का ध्यान खींचा।
इन दोनों के अलावा क्रिकेट जगत के कई बड़े नामों ने भी 15 अगस्त को याद किया। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और शिखर धवन के साथ भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज मिताली राज ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। श्रीलंका में खेल रही टीम इंडिया के कप्तान शुभनम गिल ने वहां तिरंगा फहराया और नेशनल एंथम भी हुआ। गौतम गंभीर भी टीम के साथ मौजूद रहे।
टीम इंडिया स्वतंत्रता दिवस के दिन गॉल में श्रीलंका के खिलाफ आज टेस्ट मैच खेल रही है, पहले टेस्ट का यह शुरुआत दिन है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर देशवासियों को आजादी के पावन दिन का तोहफा देना चाहेगी। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया, दो टेस्ट की सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
