कोहली-रोहित ने BCCI को बताया फ्यूचर प्लान, टी-20 वर्ल्ड कप खेलने पर आई ये बड़ी अपडेट

Rohit Sharma and Virat Kohli News: साउथ अफ्रीका दौरे के बाद भारतीय टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेला गया टेस्ट मैच केवल दो ही दिन में खत्म हो गया। भारत ने केपटाउन में पहली बार टेस्ट मैच जीत कर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सीरीज ड्रॉ कराने में सफल रही। टेस्ट के बाद अब भारतीय टीम वापस टी-20 फॉर्मेट में अपना दमखम दिखाने को तैयार है।

अफगानिस्तान से होगा सामना: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। इससे पहले भारत ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेला था। दोनों ही जगह सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी संभाली थी। सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय चोट से जूझ रहे हैं। वहीं हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर भी सवाल बरकरार है। ऐसे में भारतीय टीम की कप्तानी किसे मिलेगी, यह एक बड़ा सवाल है।

Rohit Sharma and Virat Kohli 1

रोहित-कोहली की वापसी: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय से टी-20 फॉर्मेट से दूर हैं। भारत के लिए दोनों ही खिलाड़ियों ने आखिरी टी-20 मुकाबला साल 2022 में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला था। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की टीम में वापसी हो सकती है। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही साल 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना चाहते हैं।

बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक रोहित शर्मा और विराट कोहली टी-20 फॉर्मेट में खेलने की इच्छा जताई है। दोनों ही खिलाड़ियों ने खुद को चयन के लिए उपलब्ध बताया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के इच्छुक हैं। वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय चयनकर्ता रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में रखना चाहेंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित टीम: शुभमन गिल, ईशान किशन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, रिंकू सिंह, रवि विश्नोई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+