रोहित-राहुल के फ्लॉप प्रदर्शन पर रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान, कहा- क्रिकेट खेलने का तरीका अब...

एशिया कप का आगाज भले ही भारत के लिए शानदार रहा हो, लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पहले दो मुकाबलों में रोहित शर्मा और केएल राहुल टीम को बड़ी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे हैं।

नई दिल्ली, 2 सितंबर। एशिया कप का आगाज भले ही भारत के लिए शानदार रहा हो, लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पहले दो मुकाबलों में रोहित शर्मा और केएल राहुल टीम को बड़ी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे हैं। हांगकांग के खिलाफ जरूर रोहित शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन वो अपने स्कोर को बड़े रनों में तब्दील करने मे असफल रहे।

लंबे समय बाद टीम में हुई है राहुल की वापसी

लंबे समय बाद टीम में हुई है राहुल की वापसी

एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट होने के बाद अगले मैच में भी राहुल फ्लॉप रहे। हांगकांग के खिलाफ केएल राहुल बल्ले से रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। केएल राहुल एक बार फिर टीम को जब सबसे अधिक जरूरत थी तो आउट होकर पवेलियन चल दिए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की गई।

रोहित-राहुल की जोड़ी पर उथप्पा को भरोसा

रोहित-राहुल की जोड़ी पर उथप्पा को भरोसा

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने अब इन दोनों ही सलामी बल्लेबाजों पर अपनी राय दी है। रॉबिन उथप्पा के मुताबिक भारत की पहली पसंद ओपनर के तौर पर यही दो खिलाड़ी रहने वाले हैं। पत्रकार विमल कुमार के साथ अपनी बातचीत के दौरान रॉबिन उथप्पा ने कहा कि अगर फिटनेस की कोई बात आती है तो भारतीय लंबे समय तक केएल राहुल और रोहित शर्मा के साथ बने रहना चाहेगी।

ऋषभ पंत भी हो सकते हैं ओपनर के ऑप्शन

ऋषभ पंत भी हो सकते हैं ओपनर के ऑप्शन

रॉबिन उथप्पा ने अपनी बातचीत के दौरान आगे कहा कि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो फिर ऋषभ पंत एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। टी-20 क्रिकेट में होने वाले बदलाव पर रॉबिन उथप्पा ने कहा कि अब खिलाड़ियों का खेलने का स्टाइल बदल गया है। अब हर खिलाड़ी मैदान के चारों तरफ मतलब एबी डिविलियर्स जैसा 360 डिग्री बल्लेबाजी करना चाहता है। जैसा कि हम इन दिनों सूर्यकुमार यादव को करते देख रहे हैं।

रोहित-कोहली जैसे खिलाड़ी भी कर रहे हैं कोशिश

रोहित-कोहली जैसे खिलाड़ी भी कर रहे हैं कोशिश

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी के मुताबिक विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे क्लास प्लेयर भी अब अलग ढंग से बल्लेबाजी करने की कोशिश करते हैं। कई मौकों पर वह अपना स्वभाविक खेल छोड़ कुछ अलग और नया शॉट लगाने का प्रयास करते देखे गए हैं। टी-20 ने क्रिकेट को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। इस फॉर्मेट में कई नए शॉट्स शामिल हो गए, जिनके बारे में पहले किसी के पास कोई नॉलेज भी नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+